07 से 10 नवम्बर को होगा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन – पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, जाने-माने फिल्मकार आएंगे धर्मशाला : एडीसी कांगड़ा सौरभ

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 25 सितंबर। धर्मशाला के टीसीवी में सात नवंबर 10 नवम्बर तक धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल ने बुधवार को इवंेट के आयोजकों से फिल्म फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर हुई मंत्रणा के बाद दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने आयोजकों को फिल्म फेस्टिवल के आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग उपलब्ध करवाने की बात कही।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से जिले में पर्यटन को मजबूती मिलेगी। उपायुक्त कहा कि ने फिल्म फेस्टिवल में देश ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्में भी शामिल की जाएंगी तथा इसमें देश-विदेश से कई लोग फेस्टिवल में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के नाम से विख्यात इस फिल्म फेस्टिवल का इस वर्ष 13वां एडिशन अप्पर धर्मशाला के नड्डी स्थित डल झील के समीप ‘तिब्बतन चिल्ड्रंेस विलेज’ में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों के अनुसार यह फेस्टिवल सबके लिए खुला होगा और काई भी व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है।
उन्होंने कहा कि फिल्म मेकिंग और इससे जुड़े कार्यों में रूचि रखने वाले युवा इस आयोजन से बहुत कुछ सीख सकते हैं और फिल्म मेकिंग के माध्यम से अपनी स्थानीय कहानियों और कथाओं को प्रोमोट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म फेस्टिवल में बहुत से जाने-माने फिल्मकार धर्मशाला आएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके अनुभव का लाभ लेकर स्थानीय संस्कृति को फिल्म मेकिंग के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए।
फिल्म फेस्टिवल की प्रबंधक ऋतु सरीन ने धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अधिक से अधिक संख्या में फिल्म फेस्टिवल से जुड़ते हुए इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरियां की बेटी काजल भारतीय सेना में बनी मिलिट्री ऑफिसर : सुंदरनगर की कनिका शर्मा बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट

एएम नाथ। देहरियां/ सुंदरनगर  : काजल भारतीय सेना में शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास कर बनी मिलिट्री ऑफिसर : नजदीकी गांव घरुन डोहग देहरियां की बेटी काजल भारतीय सेना में शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास करके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा : सुरजीत सिंह भरमौरी को चम्बा, ऊना से देशराज गौतम को व इंद्रजीत सिंह को शिमला शहरी की कमान

एएम नाथ। शिमला/नई दिल्ली : आ ल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) के नए अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हादसे में गई थी याददाश्त : 45 साल बाद लौटी तो घर पहुंचा रिखी राम, मायानगरी से हिमाचल लौटने की कहानी पूरी फिल्मी

सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक फिल्मों जैसी कहानी सामने आई है। जहां, 45 साल से लापता एक व्यक्ति अचानक अपने घर लौट आय। हाल में हुए एक हादसे में उसके...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने शिमला के तारा देवी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे और यहां पर पूजा अर्चना की : कांग्रेस के बागी विधायक एक बार फिर से हरियाणा के पंचकूला लौटे

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला : शिमला की ठंडी वादियों में कल से जो सियासी तपिश देखने को मिली। वह शाम तक ठंडी हवाओं के झोकों में ठंडी होती दिखाई दे रही...
Translate »
error: Content is protected !!