1 आरोपी को लगी गोली, 2 गिरफ्तार : आतंकी लखबीर के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़

by
 तरनतारन : कनाडा में बैठकर पंजाब में आतंकी वारदातों को अंजाम दिला रहे लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों व पुलिस के बीच शुक्रवार देर रात को मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गांव भुल्लर की नहर के पास उस समय हुई जब थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर रखी थी।
कार में सवार लोगों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लखबीर हरिके का एक गुर्गा जसकरण सिंह घायल हो गया जबकि उसके दो अन्य साथी हरमंदिर सिंह वह हरमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पंजाब में आरपीजी हमले करवाने वाला आतंकी लखबीर सिंह हरिके इन दिनों कनाडा में रहता है। लोगों से रंगदारी वसूलने के लिए हरिके ने अपना नया मॉड्यूल बनाया है। करीब 15 दिन पहले भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर के जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह सत्ता पर फिरोजपुर जिले के कस्बा मक्खू के पास गोलियां चलाई थी। थाना सदर तरनतारन के प्रभारी इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह को सूचना मिली कि लखबीर सिंह हरिके के गुर्गे क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। सूचना के आधार पर गांव पर भुल्लर के पास नाकाबंदी करवाई गई। इस दौरान कार में सवार लोगों को पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दी।
सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि घायल जसकरण सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि उसके दो अन्य साथी हरमन सिंह, हरमंदिर सिंह से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान से संबंधित 9 एमएम का एक पिस्टल, दो मैगजीन, तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उन्होंने माना कि वह लखबीर सिंह हरिके कहने पर वारदातों को अंजाम देते थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

50 लाख फिरौती मांगी : हनीट्रैप गैंग ने मोहाली के स्टूडेंट को किडनैप कर : फेक प्रोफाइल से फ्रैंडशिप कर बुलाया था मिलने

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने हरियाणा के ‘हनीट्रैप गैंग’ को गिरफ्तार किया है। गैंग में 2 युवक और एक लड़की शामिल है। तीनों ने मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट को किडनैप कर 50...
पंजाब

पेट्रोल डाल कर पिता ने दोनों बेटियों को लगाई आग

होशियारपुर : तलवाड़ा के गांव बेडिंग में कलयुगी पिता ने अपनी दोनों नाबालिग बेटियों पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी और पत्नी को भी जान से मारने की नीयत से जलती लकड़ी से...
article-image
पंजाब

The preparations for the 13th

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 18 : The preparations for the 13th State Conference of the All India Democratic Women’s Association have been completed. Giving this information, State leader of the Association and Chairperson of the Reception Committee,...
Translate »
error: Content is protected !!