1 करोड़ रुपये का बीमा लाभ शहीद दिलवर खान के परिवार को पंजाब नैशनल बैंक ने किया प्रदान

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 21 अक्तूबर. श्रीनगर में वीरगति प्राप्त शहीद दिलवर खान के परिवार को पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा ‘पीएनबी रक्षक योजना’ के तहत 1 करोड़ रुपये का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया गया। यह आर्थिक सहायता मण्डल प्रमुख अरविंद सरोच और उप मण्डल प्रमुख किशोर बाबू ने पीएनबी आरसेटी कार्यालय चंद्र लोक कॉलोनी ऊना में सोमवार को शहीद दिलवर खान की पत्नी जमीला को सौंपी । इस अवसर पर शहीद दिलवर खान के पिता कर्मदीन, माता भोलां बीबी, और पुत्र जुनैद के अलावा जिला सैनिक बोर्ड के उप निदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल एस. के. कालिया और अग्रणी जिला प्रबंधक लहरी मल भी उपस्थित रहे।
ज्ञात रहे, बंगाणा उपमंडल के घरवासड़ा गांव के सेना के जवान दिलवर खान 24 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।
मण्डल प्रमुख अरविंद सरोच ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक हमेशा अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करता है और भविष्य में भी अपने ग्राहकों को सर्वाेत्तम सेवाएं प्रदान करता रहेगा। पीएनबी द्वारा चलाई जा रही ‘पीएनबी रक्षक योजना’ उन सैनिकों के लिए विशेष रूप से बनाई गई है जो देश की रक्षा करते हुए अपना जीवन समर्पित करते हैं। इस योजना के तहत, यदि किसी सैनिक की मृत्यु हो जाती है, तो उनके आश्रितों को बिना किसी औपचारिकता के 1 करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ शीघ्र प्रदान किया जाता है। इसी योजना के अंतर्गत शहीद दिलवर खान की पत्नी को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप-चुनावों के लिए व्यय पर्यवेक्षक की अध्यक्षता में चुनावी व्यय निगरानी टीम की पहली बैठक आयोजित

नालागढ़  :  51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक एन. कार्तिक ने आज उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ के कार्यालय में चुनावी व्यय निगरानी टीम की पहली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद….इलाके में बारिश जारी

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंडी में मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे एक बार फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। यह मार्ग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धंगोटा स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक ने बच्चों से की अपील : प्रतिस्पर्धा के युग में सफलता के लिए करें कड़ी मेहनत: इंद्र दत्त लखनपाल

बिझड़ी 26 दिसंबर। शहीद दीप चंद राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंगोटा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया, जिसमें विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि...
Translate »
error: Content is protected !!