1 किलो अफीम बरामद : ड्रग की सप्लाई के लिए जा रहा था चंडीगढ़, 3 दिन पहले 2 दबोचे थे 4 किलो अफीम समेत

by

चंडीगढ़ : मोहाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। हंडेसरा गांव से उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस जानकारी के मुताबिक आरोपी ड्रग की सप्लाई के लिए चंडीगढ़ जा रहा था। आरोपी की पहचान सुभाष नगर, बरेली(उत्तर प्रदेश) के आकाश मौर्या के रूप में हुई है। हंडेसरा के झूला चौक के पास से उसे काबू किया गया।
पुलिस जानकारी के मुताबिक ASI ओम प्रकाश अपनी टीम समेत एरिया में मौजूद थे। इसी दौरान लालड़ू की तरफ से एक व्यक्ति बैग लाता हुआ दिखा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और उसके बैग की चैकिंग की। इसमें से पुलिस को यह अफीम मिली। यह तोलने पर एक किलो पाई गई। हंडेसरा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस आरोपी से ड्रग की खरीद और आगे उसके कस्टमर्स की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
2 दबोचे थे 4 किलो अफीम समेत : 3 दिन पहले ही मोहाली पुलिस ने लालड़ू से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो अफीम बरामद की थी। आरोपियों में मौली जागरां चंडीगढ़ का हरदीप सिंह और राजस्थान का कृष गुज्जर उर्फ कृष्ण कुमार शामिल था। आरोपी मारुति स्विफ्ट कार में सवार थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चब्बेवाल में शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज : शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का DC कोमल मित्तल ने किया धन्यवाद

पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए चुनाव स्टाफ की सराहना की होशियारपुर, 20 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के उपचुनाव के दौरान पूरी...
article-image
पंजाब

रोजगार मेला, 32 को नियुक्ति पत्र : गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर रौड़ी के दफ्तर में लगाया

गढ़शंकर। डिप्टी स्पीकर जै किशन रौड़ी के स्थानीय दफ्तर में जिला रोजगार अफसर गुरमेल सिंह की अगुवाई में रोजगार मेला लगाया गया। इस रोजगार मेले का उद्घाटन नीलम रौड़ी ने किया। रोजगार कैंप संबंधी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो के खिलाफ कारवाई को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी की मीटिंग

गढ़शंकर । लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी( ईलाका बीत) पंजाब व हिमाचल प्रदेश के शिष्टमंडल की हिमाचल प्रदेश में लगे उद्योग दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को लेकर जिलाधीश होशियारपुर, एसएसपी होशियारपुर के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में खेडां वतन पंजाब दियां शानो शौकत से संपन्न : फाइनल मुकाबले में जिला रूपनगर विजयी रहा

गढ़शंकर, 20 अक्तूबर : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में आयोजित खेडां वतन पंजाब दियां के तहत गढ़शंकर में आयोजित खेडां वतन पंजाब दियां शानो शौकत से सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय अंडर 14 आयु गुट...
Translate »
error: Content is protected !!