1 किलो 72 ग्राम चरस समेत तीन गिरफ्तार, कार जब्त : पंचरुखी थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दियोग्रां के पास रात को नाका लगाया हुआ था

by

कांगड़ा  : पंचरुखी पुलिस ने एक किलो 72 ग्राम चरस समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पंचरुखी थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दियोग्रां के पास रात को नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान  जम्मू नंबर की एक कार वहां से गुजरी जिसे देखकर पुलिस ने उसे शक के आधार पर रोक लिया। पुलिस को देख कार में बैठे तीन लोग हड़बड़ा गए। इस पर पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो इस बीच पुलिस को कार से एक किलो 72 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की कार संख्या जेके 14जे 0887 में बैठे तीनों लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार निवासी जम्मू कश्मीर और मकुद लाल व सोनू कुमार कुल्लू निवासी के रूप में हुई है।   तीनों आरोपी चरस की सप्लाई करने के लिए निकले थे। थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा ने कहा कि आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लठियाणी में पर्यटन के लिए सुविधाएं जुटाने को वीरेंद्र कंवर ने डीसी के साथ किया निरीक्षण

लठियाणी-मंदली पुल की डीपीआर तैयार, स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजी ऊना- लठियाणी मंदली पुल की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है, जिसे केंद्र सरकार को स्वीकृत के लिए भेज दिया गया है। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाम ल‍िए राहुल गांधी को जमकर सुनाया…सच्‍चाई स्‍वीकार करो’, सोन‍िया गांधी के खास रहे अहमद पटेल की बेटी ने बिना नाम ल‍िए जमकर सुनाया

नई दिल्ली : बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब पार्टी के भीतर से ही कड़वी बातें खुलकर बाहर आने लगी हैं. इस बार चुप्पी तोड़ी है उस शख्स की बेटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टैज कैरिज बस रूटों के लिए 30 जून तक ऑनलाइन करें आवेदन

एएम नाथ। चम्बा :  क्षेत्र परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश के द्वारा चिन्हित किये गए मार्गों पर स्टेज कैरिज वाहनों के संचालन के लिए इच्छुक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हादसा नहीं साजिश है महाकुंभ की भगदड़? ऐसे शुरू हुई थी पूरी वारदात

महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले मची भगदड़ ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। लेकिन...
Translate »
error: Content is protected !!