1 जुलाई से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंधित: डीसी

by
ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत 1 जुलाई, 2022 से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तओं के उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री व उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधित चीजों में प्लास्टिक की छड़ियों के साथ कान की कलियां, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की छड़ें, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी की छड़ें, सजावट के लिए पॉलीस्टाइरीन (थर्मोकोल) की सजावटी सामग्री, प्लेटें, कप, गिलास, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, मिठाई के बक्से के चारों ओर फिल्म लपेटना या पैकिंग करना, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट के पैकेट, प्लास्टिक या पीवीसी बैनर 100 माइक्रोन से कम व स्ट्रिरर इत्यादि सामग्री शामिल हैं।
राघव शर्मा ने बताया कि इसके अलावा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियमानुसार वर्जित या पुनः चक्रित प्लास्टिक से बना कैरी बैग 120 माइक्रोन से कम मोटाई का नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी उत्पादकों, स्टॉकिस्टों, खुदरा विक्रेताओं, दुकानदारों, ई-कॉमर्स कम्पनियों, स्ट्रीट वैंडरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों मॉल, मार्किट प्लेस, शॉपिंग सैंटर्स, सिनेमा हाउस, पर्यटक स्थलों, स्कूलों, कार्यालय परिसरों, अस्पताओं और अन्य संस्थानों का आहवान किया कि वह वर्जित प्लास्टिक को प्रयोग में न लाएं तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागाीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध पर्यावरण सरंक्षण अधिनियम के तहत उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 मार्च को होगा कैंपस इंटरव्यू -जिला रोजगार कार्यालय चंबा में : संचालक व सहायक ऑपरेटर एवं हेल्पर के 150 पदों को भरा जाएगा

एएम नाथ। चम्बा :   जिला रोजगार का कार्यालय चंबा (बालू) में 15 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एलाइंस ग्रुप स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बद्दी, परवाणु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबेड़ा की 35 महिलाओं ने सीखी मशरूम की खेती

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 30 जनवरी। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा गांव लंबेड़ा की महिलाओं के लिए आयोजित मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम निधि पटेल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

ऊना :27 अगस्त : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 अभियान के तहत आज निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्राथमिक पाठशाला रक्कड़ व...
Translate »
error: Content is protected !!