1 नवंबर को ‘मैं पंजाब बोलदा हाँ’ बहस रिवायती पार्टियों से राज्य के साथ किए गए द्रोह का जवाब माँगेगी: मुख्यमंत्री

by

यादगारी के मौके पर शिरकत करने के लिए लोगों को खुला न्योता
पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध किए गए गुनाहों के लिए रिवायती पार्टियों को कभी भी माफ नहीं करेंगे राज्य के लोग
चंडीगढ़, 26 अक्तूबर:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि एक नवंबर को लुधियाना में हो रही बहस ‘मैं पंजाब बोलदा हाँ’ के दौरान लोग रिवायती पार्टियों से राज्य के साथ किए गए गुनाहों का जवाब माँगेगे।

इस यादगारी के मौके पर शिरकत करने के लिए राज्य के लोगों को खुला न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक सत्ता में रह चुके सभी राजनीतिक पक्षों से बहस के दौरान अपना पक्ष रखेंगी। उन्होंने कहा कि हरेक पार्टी को अपना पक्ष पेश करने के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा, जिसमें राज्य से जुड़े मसले उठाए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘मैं पंजाब बोलदा हाँ’ बहस के दौरान प्रोफ़ैसर निर्मल जोढ़ा मंच संचालन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘खुली बहस पंजाब को अब तक किसने और कैसे लूटा के आस-पास केंद्रित होगी। इस बहस में भाई-भतीजे, साले-जीजे, मित्र-साथी, टोल प्लाज़े, जवानी-किसानी, व्यापार-दुकानदार, गुरूओं की बाणी, नहरों के पानी की बात होगी।’’ उन्होंने कहा कि रिवायती पार्टियों के नेताओं ने इन सभी मसलों पर पंजाब के साथ गद्दारी की है जिसके लिए इनको राज्य के लोगों के समक्ष जवाबदेह बनाया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने इन नेताओं को पंजाब निवासियों और मीडिया के सामने खुली बहस के लिए ललकारा था।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह नेता पंजाब के साथ की गई गद्दारी के लिए जि़म्मेदार हैं और पंजाब की पीठ में छुरा मारने वालों को इतिहास कभी भी माफ नहीं करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहस लोगों को शीशा दिखाएगी कि कुर्बानी की आड़ में कैसे इन नेताओं ने पंजाब के हितों को अनदेखा करके अपने निजी लाभ सुरक्षित किये। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग इन नेताओं द्वारा निजी हितों की ख़ातिर पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध किए गए गुनाहों को तो कभी भूलेंगे और न ही कभी माफ करेंगे।

—————-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वास्तिक बाली की जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर : स्वास्तिक बाली की जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सतलुज ब्यास टाइम्स की और से स्वास्तिक बाली के पिता संजीव बाली व भारती बाली को भी बधाई। Share     
article-image
पंजाब

100 दिन में नशा तस्करों की 78.52 करोड़ रुपए की संपत्ति की फ्रीज : पंजाब पुलिस ने 13.03 करोड़ रुपए ड्रग मनी की बरामद

चंडीगढ़। प्रदेश को नशा मुक्त करने के अभियान के तहत एक तरफ जहां पंजाब पुलिस नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजते हुए भारी संख्या में नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। वहीं नशा...
article-image
पंजाब

7 अगस्त को गोल्डन हैरीटेज में होगा ‘त्रिंझनां तीज मेला 2025 : आशिका जैन

मुख्यमंत्री पंजाब की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मुख्य मेहमान के तौर पर करेंगी शिरकत – डिप्टी कमिश्नर ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी दी...
article-image
पंजाब

मजदूर दिवस के अवसर पर खालसा कॉलेज माहिलपुर में दर्जा चार कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में कार्यरत दर्जा चार कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित करके मजदूर दिवस मनाया गया। इस सम्मान समारोह के अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल...
Translate »
error: Content is protected !!