1.45 करोड़ से एक साल में बनकर तैयार होगा चमयाड़ी पीएचसी भवनः कंवर

by

वीरेंद्र कंवर ने चमयाड़ी में किया पीएचसी के नए भवन का भूमिपूजन
ऊना, 28 जनवरीः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज 1.45 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले चमयाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि पीएसची भवन बनाने के लिए एक वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। कंवर ने कहा कि नए भवन से मतोह, सिंहाणा, डोलू, जड़ोला, पंतेहड़ी, कनेहरा, चमियाड़ी, सरोह, जटेहड़ी, बसातर तथा रछोह के निवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा सुदृढ़ किया गया है। थाना कलां में अस्पताल का नया भवन बनकर तैयार हो रहा है तथा यहां पर टेलीमेडिसन की सुविधा भी आरंभ की गई है, जिसमें पीजीआई व एम्स के डॉक्टर चिकित्सीय सलाह देते हैं।
गौसदन का निरीक्षण करेंगे कंवर
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र शनिवार को प्रातः 10 बजे गौ सदन थानाकलां का निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि गौ सदन का निरीक्षण करने के उपरांत वह दोपहर 2.30 बजे आईपीएच विश्राम गृह में जनसमस्याओं का निवारण करेंगे। वहीं रविवार को प्रातः 10.30 बजे वीरेंद्र कंवर ग्राम पंचायत करमाली में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा देर शाम शिमला के लिए रवाना होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 40 स्थानों पर प्रथम चरण में लगेंगे कोविड वैक्सीनः डीसी कोविड वैक्सीन लगाने का जिला स्तर पर तीन स्थानों पर हुआ पूर्वाभ्यास पूर्वाभ्यास का डीसी राघव शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा नंदा अस्पताल में किया निरीक्षण

ऊना  :  कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन आज जिला स्तर पर तीन स्थानों पर आयोजित किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, नंदा अस्पताल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में उद्यमियों ने जानी RAMP कार्यक्रम एवं MSME योजनाएं

एएम नाथ। चम्बा :  उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) चंबा के माध्यम से “RAMP कार्यक्रम” (भारत सरकार एवं विश्व बैंक की संयुक्त पहल), “सूक्ष्म एवं लघु उद्यम–क्लस्टर विकास कार्यक्रम” (MSE-CDP)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा नकल कांड में दो लोग हिरासत में लिए

(सुंदरनगर) : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा आयोजित जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) की छंटनी परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है। पोस्ट कोड 939 की परीक्षा में नकल की घटना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 करोड़ रुपए की लागत से अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होगा दूध प्रसंस्करण संयंत्र …ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रदेश की समृद्धि का आधार – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की  : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के...
Translate »
error: Content is protected !!