1.52 लाख की छात्रवृत्तियां अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी विद्यार्थियों को दी गई : डीसी

by

ऊना: 29 सितंबर – अल्पसंख्यक विशेष वर्ग के उत्थान के लिए चलाई जा रही 15 सूत्रीय कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में गत वर्ष 2022-23 में छह माह से 6 साल तक के कुल 960 बच्चे, जिसमें 622 मुस्लिम व 338 सिख बच्चे तथा 148 मुस्लिम और 97 सिख माताओं को एसएनपी के तहत लाभान्वित किया गया है। जिला ऊना में 51 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व 46 आंगनवाड़ी सहायिका एकीकृत बाल विकास योजना सेवाएं प्रदान कर रही हैं। डीसी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के शैक्षणिक उत्थान के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई गई है, जिसमें प्री-मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति हेतू वर्ष 2021-22 में 152 छात्रों को 1000 प्रति छात्र की दर से 1.52 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है।
डीसी ने बताया कि मनरेगा के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के 1,582 जॉब कार्डों का पंजीकरण किया गया है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मैहतपुर बसदेहड़ा के तहत 274 परिवार चयनित किए गए हैं, जिसमें 30 परिवार अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। वर्तमान में अल्पसंख्यक समुदाय के 57 छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा उपायुक्त ने जिला कल्याण अधिकारी को अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान हेतू चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, एमसी ऊना की अध्यक्षा पुष्पा देवी, नगर पंचायत अंब की अध्यक्षा इंदू देवी, एमसी मैहतपुर बसदेहड़ा अंजू बाला, जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, उपनिदेशक जनक राज, जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा सहित सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान तहत : पंचायत प्रतिनिधि व प्रशासन स्वयं देंगे हर घर दस्तक

हरोली, 13 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक टास्क फोर्स की मीटिंग उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव की बेटियां, महिलाएं बन रहीं उद्यमी: हिम इरा शॉप से आत्मनिर्भरता और संस्कृति का नया अध्याय

एएम नाथ। चुराग  : मंडी जिले की चुराग विकास खंड की ग्राम पंचायत सवा माहू के अंतर्गत दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग मंदिर के श्री चरणों में गाँव की महिलाओं द्वारा दो वर्ष पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने छुट्टी के दिन बदले 24 HPAS अधिकारी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को छुट्टी के दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सुक्खू सरकार ने एक साथ 24 HPAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. मुख्य सचिव हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित : उपायुक्त ने अधिकारियों को विश्लेषण के पश्चात डाटा अपलोड करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िले में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास , आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास से संबंधित मानक बिंदुओं...
Translate »
error: Content is protected !!