1.84 करोड़ की संपत्ति कुर्क : हिमाचल के पूर्व जिला कोषाधिकारी की की गई …. पेंशन राशि गबन करने का आरोप

by

एएम नाथ । शिमला : शिमला कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में पदस्थ रहे पूर्व जिला कोषाधिकारी (डीटीओ) सतीश कुमार की 1.84 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है।

यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। कुर्क की गई संपत्ति पंजाब के एसएएस नगर (मोहाली) में सन्नी एन्क्लेव, खरड़ में स्थित 200 वर्ग गज का भूखंड है जिस पर निर्माण भी हुआ है। ईडी की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में ये जानकारी दी गई है।

ईडी ने यह जांच नाहन थाने में सतीश कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। इस मामले में 31 मई 2023 को आरोप पत्र दायर किया गया था और सतीश कुमार को नाहन स्थित माननीय विशेष न्यायाधीश, सिरमौर द्वारा दोषी ठहराया जा चुका है।

ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ कि सतीश कुमार ने 2012 से 2018 तक जिला कोषाधिकारी नाहन के रूप में काम करते हुए, ई-पेंशन सॉफ्टवेयर में धोखाधड़ी से हेरफेर किया। उन्होंने 95 पेंशनरों के लिए निर्धारित पेंशन राशि को अवैध रूप से अपने, अपनी पत्नी और बच्चों के नाम पर कई बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया। इस प्रकार, कुल 1,68,66,371 रुपये की राशि (अपराध से अर्जित आय) इन खातों में जमा की गई।

जांच में यह भी स्थापित हुआ कि सतीश कुमार ने इसी अपराध से अर्जित आय का उपयोग मोहाली के सन्नी एन्क्लेव में यह आवासीय संपत्ति खरीदने और उसके निर्माण में किया, जिससे वह दागदार धन को वैध दिखाने की कोशिश कर रहा था। वर्तमान में इस संपत्ति का बाजार मूल्य 1,84,91,651 रुपये है, इसलिए पीएमएलए के तहत 1,68,66,371 रुपये की पूरी ‘अपराध से अर्जित आय’ की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। ईडी के मुताबिक मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉन्ट्रैक्ट भर्ती पर रोक से भर्तियां अटकी, कब आयेंगे नए आदेश – पांच लाख नौकरी की गारंटी देने वाले अब साफ़-साफ़ मुकर कर रहे : जयराम ठाकुर 

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट भर्तियों पर रोक लगाने से न सिर्फ भविष्य में भर्तियां निकलने का रास्ता बंद हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने नालदेहरा में पौधारोपण कार्यक्रम में की शिरकत : देवदार का पौधा रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज नालदेहरा स्थित गोल्फ कोर्स के समीप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सार्वजनिक मंचों से मंडी की जनभावनाओं को गाली दे रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

सराज में बोले नेता प्रतिपक्ष, जब भी सुखविंदर सुक्खू मंडी आते हैं तो भड़ास निकालने के लिए गालियां देते हैं नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जब रेडियोलॉजिस्ट ही नहीं, तीन साल से एमआरआई मशीन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उम्मीदवारों की घोषणा नामांकन दाखिल करने से 48 घण्टे या एक हफ्ता पहले होगी : चार सीटों पर कांग्रेस नए चेहरे उतारेगी – सीएम सुक्खू

एएम नाथ ।शिमला : लोकसभा की चार सीटों पर कांग्रेस नए चेहरे उतारेगी। पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं को इस बार दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। कांग्रेस चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने...
Translate »
error: Content is protected !!