1 करोड़ रुपए, 3 किलो सोना लूटा : दीवार फांदकर घर में घुसे थे 4 लुटेरे, बंदूक की नोक पर पारिवारिक सदस्यों के हाथ-पैर बांधकर धमकाया

by

अमृतसर : चार नकाबपोश बदमाशों ने सुबह करीब साढ़े चार बजे अमृतसर कोर्ट रोड पर एक कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती की। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शहर के सबसे पॉश इलाके में वारदात को अंजाम देने के लिए बोलेरो में सवार होकर आए थे। आरोपी घर के अंदर से करोड़ों रुपए की नकदी, करीब तीन किलो सोना और एक महंगा हथियार लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने आते ही घर के अंदर मौजूद पूरे परिवार को बंधक बना लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बंदूक की दम पर बंधक बनाया : कोर्ट रोड के रहने वाले जिया लाल ने कहा सुबह करीब साढ़े चार बजे मेरी पत्नी ने दरवाजा खोला था, यहां घर के अंदर की चार लोग छिपकर बैठे हुए थे। सभी दीवार फांदकर अंदर आए थे। आरोपी पत्नी को अंदर खींच कर ले आए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया था।

आरोपियों के पास पिस्टल था। आरोपी घर अंदर से करीब एक करोड़ कैश और तीन किलो सोना ले गए। जिया लाल ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट भी की थी। आरोपी घर के अंदर करीब एक घंटे तक रहे। जिया लाल की पत्नी ने बताया कि आरोपियों के कहने के मुताबिक हम कुछ नहीं बोले, क्योंकि लुटेरों ने धमकी दी थी कि अगर कोई चिल्लाया तो तुरंत गोली मार देंगे। ऐसे में परिवार का कोई भी सदस्य कुछ नहीं बोला।

जिया लाल ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह सुबह रोज सैर करने के लिए जाती है, रोजाना की तरह आज भी वह सैर करने के लिए निकली थी। मगर उससे पहले उन्हें बंधक बना लिया गया। जिया लाला ने बताया कि घटना में करीब तीन करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे : क्राइम सीन पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा सुबह सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। मामले में कुछ सीसीटीवी कब्जे में लिए गए हैं। जिसके आधार पर जांच जारी है। जल्द आरोपियों की पहचान के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आतंकी ट्रेनिंग कैम्प को फंडिंग; आतंकवादी था हरदीप सिंह निज्जर : सांसद रवनीत सिंह

चंडीगढ़ :कनाडा में भारत पर हमले की साजिश, आतंकी ट्रेनिंग कैम्प को फंडिंग, आतंकवादी था हरदीप सिंह निज्जर। यह ब्यान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यसभा में कनाडा के प्रधानमंत्री को लेकर दिया था।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया, अरेस्ट किया , गांव को चारों ओर से नाकाबंदी कर घेर लिया था : आईजी हेडक्वार्टर डॉ सुखचैन सिंह गिल

चंडीगढ । अमृतपाल सिंह को अरेस्ट किया है। हमने यह कार्रवाई इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की है। यह जानकारी देते हुए आईजी हेडक्वार्टर डॉ सुखचैन सिंह गिल ने देते हुए कहा कि अमृतपाल...
article-image
पंजाब

पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ जमानती वारंट जारी : कांग्रेस की टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप

चंडीगढ़ : 7 अक्तूबर : पंजाब सरकार के पूर्व खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। उन पर धौलपुर जिले की बाडी एमजीएम कोर्ट ने लोकसभा चुनावों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के युवक को पंजाब से चिटटा सप्लाई करने वाला सप्लायर गिरफतार : हरोली पुलिस ने पंजाब के देनोवाल गांव मे जाकर तडके दविश देकर उठाया सप्लायर

हरोली : पुलिस थाने के तहत पडने वाली पुलिस चौकी टाहलीवाल के अनंर्गत गांव भडियारा के पास SI गुरधियान के नेतृत्व मे पुलिस ने दो दिन पहले एक युवक विकास कुमार को 5.72 ग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!