1 किलो अफीम बरामद : ड्रग की सप्लाई के लिए जा रहा था चंडीगढ़, 3 दिन पहले 2 दबोचे थे 4 किलो अफीम समेत

by

चंडीगढ़ : मोहाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। हंडेसरा गांव से उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस जानकारी के मुताबिक आरोपी ड्रग की सप्लाई के लिए चंडीगढ़ जा रहा था। आरोपी की पहचान सुभाष नगर, बरेली(उत्तर प्रदेश) के आकाश मौर्या के रूप में हुई है। हंडेसरा के झूला चौक के पास से उसे काबू किया गया।
पुलिस जानकारी के मुताबिक ASI ओम प्रकाश अपनी टीम समेत एरिया में मौजूद थे। इसी दौरान लालड़ू की तरफ से एक व्यक्ति बैग लाता हुआ दिखा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और उसके बैग की चैकिंग की। इसमें से पुलिस को यह अफीम मिली। यह तोलने पर एक किलो पाई गई। हंडेसरा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस आरोपी से ड्रग की खरीद और आगे उसके कस्टमर्स की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
2 दबोचे थे 4 किलो अफीम समेत : 3 दिन पहले ही मोहाली पुलिस ने लालड़ू से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो अफीम बरामद की थी। आरोपियों में मौली जागरां चंडीगढ़ का हरदीप सिंह और राजस्थान का कृष गुज्जर उर्फ कृष्ण कुमार शामिल था। आरोपी मारुति स्विफ्ट कार में सवार थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50 वर्षीय महिला की मौत, घर के कमरे में फंदे से मिली; पुलिस जांच में जुटी

जालंधर : जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-7 के अंतर्गत आते गढ़ा इलाके में 50 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सोनिया पत्नी दर्शन लाल निवासी गढ़ा के रूप...
article-image
पंजाब

मोहाली हमले का मामला सुलझा : लखवीर सिंह लंडा मुख्य आरोपी, अभ तक 6 ग्रिफ्तार

मोहाली :  पंजाब पुलिस ने मोहाली हमले के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पंजाब के डीजीपी वी.के. भंवरा ने जानकारी दी कि मोहाली में इंटेलीजेंस मुख्यालय पर हुए हमले को तीसरे दिनों...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर : विश्व बुजुर्ग सेहत संभाल दिवस मनाया गया

गढ़शंकर, 6 अक्तूबर: आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर रमन कुमार के नेतृत्व में विश्व बुजुर्ग सेहत संभाल दिवस मनाया गया। इस मौके संबोधित करते डॉ रमन कुमार ने बुजुर्ग लोगों...
article-image
पंजाब

2 दिन, 4 मौतें, फिरोजपुर में नशे ने ली युवाओं की जान : पंजाब पुलिस ने 7 महीने में दर्ज की 20 हजार FIR

फिरोजपुर : पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ा अभियान चल रहा है। इसके बावजूद फिरोजपुर के लक्खो के बहराम गांव में एक दुखद घटना हुई। पिछले दो दिनों में कथित तौर पर ड्रग्स...
Translate »
error: Content is protected !!