1 की मौत व दूसरा घायल : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गाजियाबाद के युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

by

एएम नाथ : हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। भोटा-सलौनी नेशनल हाईवे पर बुधवार सायं करीब 4.30 बजे करेर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पहाड़ी से जोरदार तरीके से टकरा गई।

हादसे का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों युवक दिल्ली से हिमाचल प्रदेश में एक होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद भोटा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से हमीरपुर मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया।

गाजियाबाद निवासी युवक की मौत

मृतक की पहचान 29 वर्षीय सिद्धांत पाटल पुत्र भारत सिंह पाटल, निवासी फ्लेट नंबर 204, ई-ब्लाक, आक्सी होम-2, लानी रोड, रायल एन्क्लेव, भोपुरा चौक, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जबकि उसके साथ मौजूद अमृत नामक युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा युवक

पुलिस के अनुसार, तीखे मोड़ पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ने से यह हादसा हुआ। मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने की है।

दिल्ली से धर्मशाला जा रही HRTC की लग्जरी बस ने हिमाचल के एंट्री प्वाइंट पर तोड़ दिया दम, लग गया लंबा जाम

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा विभाग के अधिकारी खुद को मुख्यमंत्री और कार्मिक विभाग से भी बड़ा मानते

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पीएसएमयू मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन की मांग को ध्यान में रखते हुए  मुख्यमंत्री  साहिब ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्त होने वाली विधवाओं को टाइप टेस्ट पास करने से छूट दे दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी : DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 2 दिसम्बर।  जिले में पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन तथा एनजीटी मामलों की अनुपालना की प्रगति की समीक्षा हेतु आज उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की...
article-image
पंजाब

हॉस्टल में स्टूडेंट ने सुसाइड किया; विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज

जालंधर : जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्र ने सुसाइड करने पर यूनिवर्सिटी कैंपस में हंगामा मच गया है। केरल के रहने वाले छात्र इजिन एस दिलीप कुमार पुत्र दिलीप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चोरी करता कर काबू कर पुलिस हवाले किया, मामला दर्ज 

गढ़शंकर, 24 अप्रैल: गांव देनोवाल खुर्द में एक घर में चोरी करते चोर को चोरी के पैसों सहित काबू कर पुलिस हवाले किया है। जतिंदर उर्फ ज्योति पुत्र कपिल दास निवासी देनोवाल खुर्द ने...
Translate »
error: Content is protected !!