1 जुलाई से सभी वाहनों पर लागू हो जाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

by

ऊना( हिमाचल प्रदेश)/दलजीत अजनोहा :  duप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हिमाचल पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऊना पुलिस द्वारा शुरू किए डबल हेलमेट अभियान के बाद अब सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अभियान की नए शुरुआत होगी, और वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होने से चोरी की घटनाओं में कमी आएगी, जबकि डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने में वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला पुलिस कप्तान अमित यादव ने प्रेस वार्ता दौरान बताया कि बिना मान्यता हाई सिक्योरिटी प्लेट बनाने बालों पर भी पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा पहले जहां डबल हेलमेट अभियान पर को शुरू किया गया था, जिसके तहत पहले लोगों को जागरूक
किया गया था और उसके बाद सभी को डबल हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया था। और यह अभियान काफी सफल साबित हो रहा है, लोगों द्वारा ट्रैफिक रूल्स को फॉलो किया जा रहा है, और दोपहिया वाहन चालकों द्वारा डबल हेलमेट का प्रयोग करना शुरू कर दिया गया है, जिसकी वह प्रशंसा करते हैं। अब पुलिस द्वारा एक
जुलाई से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अभियान को शुरू किया जाएगा, क्योंकि सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है, जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगे हैं, चोरों द्वारा ऐसे वाहनों को चोरी किया जाता है, काफी लोगों के पास हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है उन्हें यह प्लेट लगवा लेनी चाहिए । उन्होंने कहा कि अगर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी, तो सख्त कार्रवाई होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के नए नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने संभाला पदभार

गढ़शंकर, 22 सितंबर।  नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने तहसील गढ़शंकर में बतौर नायब तहसीलदार पदभार संभाल लिया। इ इससे पहले वह तलवाड़ा में तैनात थे। पदभार संभालने पर कार्यालय स्टाफ ने उनका स्वागत किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में सहयोग करें सभी राजनीतिक दल : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने किया आग्रह

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय। हमीरपुर 12 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लागू...
article-image
पंजाब

किडनी फैल होने के पीछे ईशान कोण के वास्तु दोष कारक : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री ने बताया कि भवन के वास्तु दोष व्यक्ति को असाध्य रोग दे देती हैं इस असाध्य बीमारी की वजह से व्यक्ति को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती को अपनाकर देहरा की शोभा बनी उत्कृष्ट महिला किसान : मार्केट में सब्जियों की रहती है भारी डिमांड, मिल रहे हैं अच्छे दाम

देहरा , 27 अगस्त – अगर मन में दृढ़ इच्छा शक्ति को तो सफलता मिल कर ही रहती है। देहरा उपमण्डल के खबली गांव की शोभा देवी कठोर मेहनत के बलबूते आज समाज के...
Translate »
error: Content is protected !!