1 जुलाई से सभी वाहनों पर लागू हो जाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

by

ऊना( हिमाचल प्रदेश)/दलजीत अजनोहा :  डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हिमाचल पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऊना पुलिस द्वारा शुरू किए डबल हेलमेट अभियान के बाद अब सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अभियान की नए शुरुआत होगी, और वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होने से चोरी की घटनाओं में कमी आएगी, जबकि डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने में वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला पुलिस कप्तान अमित यादव ने प्रेस वार्ता दौरान बताया कि बिना मान्यता हाई सिक्योरिटी प्लेट बनाने बालों पर भी पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा पहले जहां डबल हेलमेट अभियान पर को शुरू किया गया था, जिसके तहत पहले लोगों को जागरूक
किया गया था और उसके बाद सभी को डबल हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया था। और यह अभियान काफी सफल साबित हो रहा है, लोगों द्वारा ट्रैफिक रूल्स को फॉलो किया जा रहा है, और दोपहिया वाहन चालकों द्वारा डबल हेलमेट का प्रयोग करना शुरू कर दिया गया है, जिसकी वह प्रशंसा करते हैं। अब पुलिस द्वारा एक
जुलाई से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अभियान को शुरू किया जाएगा, क्योंकि सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है, जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगे हैं, चोरों द्वारा ऐसे वाहनों को चोरी किया जाता है, काफी लोगों के पास हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है उन्हें यह प्लेट लगवा लेनी चाहिए । उन्होंने कहा कि अगर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी, तो सख्त कार्रवाई होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए जनजागरूकता सबसे जरूरी: डॉ. राजीव भारद्वाज

जिला कांगड़ा में 11 जगह स्थापित हैं आईटीएमएस, एनएच के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश धर्मशाला, 7 सितंबर। लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य महिला आयोग ने हमीरपुर में लगाई अदालत : 28 मामलों की सुनवाई

अध्यक्ष विद्या नेगी और अन्य सदस्यों ने की सुनवाई, 5 मामलों का किया निपटारा एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में महिलाओं से संबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने ककड़ियार में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

एएम नाथ।  हमीरपुर 03 मार्च :   कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा काले अंब ने नाबार्ड के सहयोग से ग्राम पंचायत नाड़सी के गांव ककड़ियार में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मंडी में किया विशाल विधिक साक्षरता शिविर अभियान का शुभारंभ : जागरूकता, शिक्षा, निवारक उपाय और सामुदायिक सहयोग नशामुक्ति के सबसे प्रभावी हथियार- न्यायमूर्ति संधावालिया

एएम नाथ। मंडी, 18 अक्टूबर।   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आज मंडी में विशाल विधिक साक्षरता शिविर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!