1 साल तक करता रहा दुष्कर्म : युवक ने टीचर से किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर

by

आगरा :  ताजगंज थाना क्षेत्र में महिला टीचर के साथ रास्ते में आते-जाते एक युवक ने छेड़छाड़ की. विरोध पर मारपीट कर तमंचे के बल पर रेप किया. साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया. वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक बलात्कार किया. अब परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा है.

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है. स्कूल आने-जाने के दौरान रास्ते में एक युवक छेड़छाड़ करने लगा. विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देता था. एक दिन जबरदस्ती तमंचे के बल पर डरा धमकाकर अपने साथ ले गया. दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वीडियो बना लिया. वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक दुष्कर्म किया. अब शादी के लिए दबाव बना रहा है. विरोध पर उसके दोस्तों ने घर पर आकर परिजन को धमकाया. कहा कि अगर किसी और के साथ शादी की तो परिवार के सब लोगों को मार देंगे.

डर की वजह से पीड़िता के परिजन घर छोड़ने को मजबूर हैं. पीड़िता के पिता का आरोप है कि कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई. इस वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद है. पीड़िता ने अब थाने में थाना ताजगंज में तहरीर दी है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 15 अप्रैल को उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत: जसवीर सिंह राजा गिल

विधायक ने राज्य स्तरीय समागम की तैयारियों का लिया जायजा टांडा उड़मुड़, 13 अप्रैल: पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान 15 अप्रैल को टांडा पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र उड़मुड़ के लिए करोड़ों रुपए के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 सितंबर को 1.55 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के बिलड़ों की पहाड़ियों में नियमो को ताक पर रख हिमाचल में लगे क्रेशरों के लिए बनाया गया अवैध रास्ता : निमिषा मेहता

गढ़शंकर : पंजाब की आम आदमी पार्टी और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने एक बार फिर से अवैध खनन को लेकर जोरदार हमला करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के विरुद्ध खड़े नहीं हुए तो कुछ भी नहीं बचेगा : न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर

विशाल विधिक साक्षरता शिविर में हाईकोर्ट के न्यायधीश ने नशे की समस्या पर जताई चिंता न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह और न्यायमूर्ति जिया लाल भारद्वाज ने भी नशे तथा पर्यावरण जैसे गंभीर मुद्दों पर रखे विचार...
Translate »
error: Content is protected !!