10 अगस्त तक करें आवेदन : जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित’

by
धर्मशाला, 06 अगस्त। कांगड़ा जिला किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2023-24 में पांचवी कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में सत्र 2024-25 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य रेणु शर्मा ने पांचवी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों व संबधित पाठशालाओं के मुख्याध्यापकों से आग्रह किया कि वे इच्छुक विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करें। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 है ।
उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपनी फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, आधार आवासीय प्रमाण पत्र एवं मुख्याध्यापक द्वारा जारी निर्धारित परिपत्र 10 से 100 केबी के बीच का हो, पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
आवेदन के लिए अधिक जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाइट या जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की वैबसाइट का अवलोकन करें। चयन परीक्षा 04 नवम्बर को 11.30 बजे निर्धारित की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति सुजानपुर के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ।  सुजानपुर : पंचायत समिति सुजानपुर के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं : पंचायत समिति सुजानपुर : कुल वार्ड 15 1. डेरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुबाथू-नयानगर मार्ग पर अब हल्के वाहनों तथा बसों की आवाजाही सुचारू कर दी जाएगी : DC मनमोहन शर्मा

सोलन: ज़िला सोलन के सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर सुबाथू-नयानगर के मध्य क्षतिग्रस्त मार्ग को आवश्यक आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप बनेगी नीति

एक सप्ताह के भीतर नीति का प्रारूप सौंपेगी सब-कमेटी राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में वन और विधि विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक एएम नाथ। शिमला : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन...
Translate »
error: Content is protected !!