10 की मौत : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से , राहत कार्य जारी, कई लंगर भी प्रभावित

by

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस हादसे के बाद अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है. पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है. बादल फटने की यह घटना आज शाम साढ़े 5 बजे हुई.

एनडीआरएफ चीफ अतुल करवाल ने बताया कि, अमरनाथ गुफा की निचली पहुंच में शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी. हमारी 1 टीम गुफा के पास तैनात रहती है, वो टीम तत्काल बचाव कार्य में जुट गई थी. वहां मौजूद हमारे लोगों के मुताबिक 10 लोगों के मौत की खबर है और 3 को वहां से जीवित निकाला गया है। वहीं इस हादसे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि, बाबा अमरनाथ की गुफा के पास बादल फटने से आयी बाढ़ के संबंध में मैंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की और हालात की जानकारी ली है. NDRF, CRPF, BSF और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं. लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है. सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूँ। प्राथमिक तौर पर राहत और बचाव कार्य एजेंसियां इसे मध्यम स्तर का हादसा मान रही है. आइटीबीपी की दो कंपनियों के अलावा एनडीआरएफ की भी दो टीमों राहत और बचाव कार्य में तैनात हैं. टेंट के पास बचाव दल की टीमें थीं इसीलिए ज्यादा यात्रियों को बचाया जा सका है. राहत बचाव कार्य अभी जारी है. बादल फटने की घटना के बाद पानी टेंटों के बीच तेजी से बहने लगा. इसके बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा ताकि जिन लोगों के परिजन यात्रा पर गए हैं, वे उनसे जानकारी ले सकते हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर और सिख नेशनल कॉलेज बंगा का फाइनल में प्रवेश : 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन

गढ़शंकर, 10 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा खालसा कॉलेज गढ़शंकर के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश की आज़ादी में पत्रकारों की भूमिका अहम : कुलदीप पठानिया

एएम नाथ। शिमला, 19 फ़रवरी । भारतीय पत्रकार कल्याण मंच द्वारा बुधवार को शिमला स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय निवास में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भज्जी ने शो में नवजोत सिंह सिद्धू के क्रश के नाम का किया खुलासा :

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में नजर आए। शो में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह भी अपनी पत्नी...
article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 3मार्च : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में आज साप्ताहिक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!