10 जिलों में वितरित होंगे अश्वगंधा के दो लाख पौधे – हिमाचल, देश में उत्कृष्ट आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा वाला राज्य : यादविंदर गोमा

by

एएम नाथ।पालमपुर, 22 अगस्त :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि परामर्शी मंत्री, यादविंद्र गोमा ने बताया कि राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान में प्रदेश के गर्म जलवायु क्षेत्रों के 10 जिलों में 2 लाख पौधे वितरित किये जायेंगे।
गोमा गुरुवार को राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत भुआणा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने अवसर पर अश्वगंधा का पौधा रोपित करने के उपरांत किसानों को 150 अश्वगंधा के पौधे वितरित किए।
उन्हाेंने कहा कि प्रदेश उत्कृष्ट आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने वाला श्रेष्ठ राज्य बना है। प्रदेश के 127 आयुष केंद्रों को इस श्रेणी में शामिल किया गया है और शीघ्र ही अन्य केंद्रों को उत्कृष्टता की श्रेणी में शामिल करने पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विभाग पंचायत स्तर तक लोगों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को लोग बड़ी संख्या में अपना रहे हैं और सरकार प्रदेश में इस पद्धति के विस्तार के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के तहत लोगों को अश्वगंधा के औषधीय गुणों के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू किया गया है। इस कड़ी में जिला कांगड़ा के अंतर्गत आयुष विभाग के सात उप मंडलों में अभी तक लगभग 12000 अश्वगंधा के पौधे वितरित किए जा चुके हैं।
गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर कल्याणकारी निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं को गांव स्तर पर आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भुआणा आयुर्वेदिक औषधालय भवन के निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 5 लाख रुपए जारी किये हैं और यह भवन एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुआणा में नियमित चिकित्सक तैनात किया कर दिया गया है और रक्त जांच सुविधा भी आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां लोगों की सुविधा के लिए एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि धार क्षेत्र में बिजली समस्या के स्थाई समाधान के लिए 33 के का सब-स्टेशन बनाया जाएगा।
उन्होंने आश्वस्त किया कि धार क्षेत्र की सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ी से तिंनबड़ तक की सड़क को विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है और पंचरुखी से तिनबड़ सड़क को नए प्रारूप में बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जसवंत डढवाल, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान कुलवंत सिंह, ओएसडी आयुष डॉ. सुनीत पठानिया, उपनिदेशक आयुष डॉ. रश्मि अग्निहोत्री, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज, डॉ. तनुजा नागपाल , सुरेश डोगरा, प्रताप पराक्रम बीडीओ के एस राणा और सिकंदर कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार लाशों के उपर से निकले बिना डल्लेवाल को लेकर नहीं जा सकती….पंधेर की युवाओं से अपील- जो भी हाथ में मिले लेकर पहुंचे, खनौरी बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

लुधियाना। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर रविवार रात्रि जालंधर बाईपास स्थित मल्होत्रा रिजोर्ट पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंधेर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि खनौरी बॉर्डर पर फोर्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में गुड गवर्नेंस पर मुख्यमंत्री का विशेष फोक्स : विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों की जबावदेही भी होगी तय : पठानिया

एएम नाथ। धर्मशाला, 06 अगस्त। विस उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विकास कार्यों में देरी पर संबंधित अधिकारियों की जबावदेही भी तय की जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर कोताही नहीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार : इंस्टाग्राम पर 2 शूटरों की रील भी वायरल

बिलासपुर :  पूर्व विधायक पर हुए गोलीकांड में पुलिस ने हिरासत में लिए पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रितेश, मंजीत नड्डा और रोहित राणा के रूप में हुई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेल से सीधे होटल रूम ! गर्लफ्रेंड्स संग मस्ती कर रहे थे कैदी……जेल में बना था पूरा प्लान, डॉक्टर ने निभाई बड़ी भूमिका

जयपुर :   राजस्थान की राजधानी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने जेल सिस्टम, पुलिस विभाग और डॉक्टरों की विश्वसनीयता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज के नाम पर चार खूंखार...
Translate »
error: Content is protected !!