10 लाख 90 हज़ार ड्रग मनी और हेरोइन समेत पकड़े 3 समग्गलर, नशों खि़लाफ़ मुहिम जंगी स्तर पर रहेगी जारी – एस.पी. रवीन्द्र पाल सिंह संधू

by

होशियारपुर, 29 सितम्बरः नशों के खि़लाफ़ शुरु की मुहिम के अंतर्गत ज़िला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुये 10 लाख 90 हज़ार रुपए ड्रग मनी और 70 ग्राम हेरोइन समेत 3 समग्गलरों को काबू किया है।
एस.पी. (डी) रवीन्द्र पाल सिंह संधू ने इस सम्बन्धी पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये बताया कि एस.एस.पी. अमनीत कौंडल के निर्देशों के अंतर्गत नशों के खि़लाफ़ चलाई जा रही मुहिम के दौरान मंगलवार को डी.एस.पी. (डी) राकेश कुमार और सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने कमेटी घर टी प्वाइंट के नज़दीक नाकाबंदी करके 3 समग्गलरों को गिरफ़्तार किया जिन पर पहले भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मुलजिमों की पहचान पवित्तर सिंह निवासी गाँव हसलपुर, पटियाला, संजय यादव निवासी वार्ड नंबर 14 सुंदर बस्ती पातड़ां, नरिन्दर सिंह वासी गाँव भामिआं फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है।
नशों के खि़लाफ़ मुहिम को और तेज़ी के साथ आगे लेजाने की बात करते एस.पी. संधू ने बताया कि समग्गलरों का मुख्य सरगना अमरीक सिंह निवासी सरहन्द रोड़ पटियाला, जिसके खि़लाफ़ पहले भी ऐन.डी.पी.सी. एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस को वांछित है। उन्होंने बताया कि अमरीक के खि़लाफ़ थाना माहिलपुर में 8 किलो हेरोइन का मामला दर्ज है और पुलिस टीमों की तरफ से उसकी खोज जारी है। उन्होंने बताया कि इन समग्गलरों के पास करेटा कार ऐच.आर. 06 जेड 9009 भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पवित्तर सिंह के खि़लाफ़ 4मुकदमे दर्ज हैं और 2मुकदमों में उसे सजा हो चुकी है जिनमें से एक वह ज़मानत पर है। संजय यादव के खि़लाफ़ ऐन.डी.पी.ऐस. एक्ट के 8मुकदमे दर्ज हैं जिन में से एक में सजा हो चुकी है और वह ज़मानत पर था।
इस मौके डी.ऐस.पी. (डी) राकेश कुमार, इंस्पेक्टर शिव कुमार और इंचार्ज नारकोटिक सेल इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डल्लेवाल भूख हड़ताल 49वें दिन में प्रवेश : सिकुड़ने लगी है त्वचा, डॉक्टरों ने कही ये बात

खनौरी बॉर्डर : फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल  को 49 दिन हो गए हैं। उनके...
article-image
पंजाब

फैक्ट्रियों/दुकानों व व्यापारिक इकाईयों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए 20 फरवरी को पेड छुट्टी की घोषणा

18 फरवरी सांय 6 बजे से 20 फरवरी तक ड्राई डे घोषित, 10 मार्च को वोटों की गिनती वाले दिन भी रहेगी शराबबंदी होशियारपुर, 05 फरवरी: जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने मुख्य चुनाव अधिकारी...
article-image
पंजाब

Dr. Dhiraj Sharma Joins as

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb 4 : SWIIS Consultants Private Limited, a reputed organization in the field of overseas education consulting, proudly welcomes Dr. Dhiraj Sharma as the Director Academics Overseas at its Mahilpur office. Dr. Sharma, a...
article-image
पंजाब

जिला प्रशासन को सडक़ दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को जल्द से जल्द डिपेंडेंट सर्टिफिकेट जारी करने की दी हिदायत

लोगों को 14 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की होशियारपुर, 29 मार्च:  जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरपर्सन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी ने आज जिला लीगल...
Translate »
error: Content is protected !!