10 कांग्रेसियों के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत : चुराह के विधायक हंसराज पर केस दर्ज करवाने वाली युवती ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेसियों के खिलाफ तीसा थाने में दी शिकायत

by

एएम नाथ। चम्बा
चुराह के विधायक हंसराज के कथित छेड़छाड़ मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने पिता के साथ तीसा थाना में पहुंच कर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेसियों के खिलाफ शिकायत दी है। युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि नरेंद्र कुमार, यशवंत खन्ना, दिलदार अली, शरीफ मोहम्मद, याकूब, जमात अली, लेखराज, वीर सिंह और कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा की ओर से उसे बदनाम किया जा रहा है। बताया कि उन्होंने भ्रामक जानकारी फैलाई है।
युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इन व्यक्तियों ने मेरे नाम, मेरे धर्म और मेरे परिवार के नाम का दुरुपयोग किया है। उनकी इस प्रकार की हरकतों से मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान हो रहा है और मैं मानसिक पीड़ा का सामना कर रही हूं। उसने चुराह के विधायक के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी जो गलतफहमी पर आधारित थी। उस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए पुलिस और न्यायाधीश को अपना बयान भी दे दिया है लेकिन, अब ये लोग मेरे नाम और उस मामले को गलत तरीके से उपयोग कर रहे हैं। अपने राजनीतिक हित साधने के लिए इस मुद्दे को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि युवती ने अपने पिता के साथ थाने में पहुंच कर शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवाओं की अचानक क्यों हो रही मौत?… रिसर्च में AIMS ने कर दिया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: भारत में युवाओं की अचानक मौत एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। चिंता की बात यह है कि 20 से 40 वर्ष की उम्र के बिल्कुल स्वस्थ दिखने वाले लोग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डंगोरी बीत में दो घरों के ताले तोड़ कर अज्ञात चोरों ने सोने और चांदी की कानों की वालिया चुराई

गढ़शंकर।  बीती रात चोरों ने डंगोरी गांव में एक बंद घर के दरवाजे और घर में पड़े बक्सों के ताले तोड़ कर सोने व चांदी का एक एक जोड़ा कानों की वालिया और अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : शिमला में नए साल के आगमन पर दर्दनाक हादसा,चंबा निवासी समेत तीन की मौत

शिमला : पूरे देश भर में जहां लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं वहीं शिमला में एक परिवार अपने घर पर मातम मना रहा है। दरअसल राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर में एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पढ़ें काला चिट्ठा -जंगल में 52 किलो सोना, 10 करोड़ छिपाने वाले ‘धनकुबेर’ का चला पता – कॉन्स्टेबल ने कैसे कमाई बेशुमार दौलत

भोपाल के जंगल की जिस लावारिस इनोवा गाड़ी से 10 करोड़ कैश और 52 किलो सोना बरामाद हुआ है। उसके मालिक का पता चल गया है। कोई और नहीं उसका मालिक आरटीओ का वही...
Translate »
error: Content is protected !!