10 दिन तक चले अभियान में ढूंढ निकाले विदेशी पायलट :74 वर्षीय पायलट आंद्रेज विक्टर की बॉडी को भी आज भारतीय सेना और वायु सेना की मदद से निकाला गया -DC डॉ. निपुण जिंदल

by

धर्मशाला, 2 नवम्बर। बीड़ बिलिंग से पैराग्लाइडिंग की एकल उड़ान भरने के बाद राह भटक चुके विदेशी पायलटों को भारतीय सेना, वायुसेना और अन्य बचाव दलों के सहयोग से ढूंढ निकाला गया है। करीब दस दिन तक चले इस खोज अभियान की जानकारी धर्मशाला में पत्रकारों से साझा करते हुए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि बिलिंग से एकल उड़ान के दौरान गायब हुए पायलटों में से रूस के एक पुरूष और अमेरिका की एक महिला पायलट को दो दिन के भीतर ही निजी हेलीकॉप्टर्स की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था।
वहीं दस दिन से धर्मशाला की ऊपरी पहाड़ियों में खबरोटू के पास एक खड़ी चट्टान में फंसे पोलैंड के 74 वर्षीय पायलट आंद्रेज विक्टर की बॉडी को भी आज वीरवार को भारतीय सेना और वायु सेना की मदद से निकाल लिया गया है।
*24 अक्तूबर को हुई अभियान की शुरुआत*
उपायुक्त ने बताया कि बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने गायब हुए पायलट्स की सूचना जिला प्रशासन से 23 अक्तूबर को दी थी। उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन से समन्वय स्थापित कर निजी हेलीकॉप्टर्स के द्वारा 24 अक्तूबर से पायलट्स को ढूंढना शुरू किया। उन्होंने बताया कि पायलट्स की लोकेशन पता चलने के बाद अमेरिकी महिला पायलट को थमसर पास और एक रूसी पायलट को रेड रूफ टेम्पल के पास से दो दिन के भीतर सुरक्षित रेस्क्यू किया गाया था।
वहीं पोलैंड के पायलट आंद्रेज विक्टर की लोकेशन धर्मशाला की ऊपरी पहाड़ियों में खबरोटू के पास एक खड़ी चट्टान के पास समूद्र तल से करीब 3650 मीटर ऊँचाई पर ट्रैक की गई।
*एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने 26 से डाला डेरा*
डीसी ने बताया कि विक्टर ऊँचे पहाड़ों के बीच एकदम खड़ी चट्टान पर फंसे थे, जहां पहुंचना बहुत कठिन था। उन्होंने बताया कि विक्टर को बाहर निकालने के लिए भारतीय सेना और वायुसेना से संपर्क साधा गया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने रेस्क्यू के लिए अपने दो चीताह हेलीकॉप्टर्स को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को इसकी मदद से उस पहाड़ी के ऊपर उतारा गया। उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर से यह टीमें उसी पहाड़ी पर मौजूद रहीं और पायलट को निकालने का प्रयास करती रही लेकिन रास्ता न होने की वजह से वहां तक पहुंचने में असमर्थ रहीं।
*हाई अल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के जवानों ने किया रेस्क्यू*
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि विक्टर के पास पहुंचने में आ रही कठिनाई को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारतीय वायुसेना के गरुड़ कमांडो और गुलमर्ग स्थित ‘हाई अल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल’ से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वहां से आए भारतीय सेना और वायुसेना के पैराट्रूपर्स ने एक नवम्बर को मोर्चा संभाला और आज दो नवम्बर (वीरवार) को पोलैंड के पायलट आंद्रेज विक्टर की बॉडी को बाहर निकालकर जिला प्रशासन को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि विक्टर की बॉडी को जोनल अस्पताल धर्मशाला में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद उनके परिवारजनों को उसे सौंप दिया जाएगा।
*भारतीय सेना के आभारी*
उपायुक्त ने भारतीय सेना और वायुसेना का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होनंे कहा कि इस वर्ष जिला कांगड़ा में कईं महत्वपूर्ण रेस्क्यु ऑपरेशंस को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारतीय सेना और वायुसेना ने जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों का अप्रतिम सहयोग किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी से मिले विक्रमादित्य सिंह, सरकार और संगठन के मसलों पर की चर्चा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की और उन्हें वायनाड से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा 25 दिसंबर को मनाएगी सुशासन दिवस, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस – सुमीत शर्मा

रोहित जसवाल। हमीरपुर : भाजपा प्रदेश मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र संयोजक सुमीत शर्मा ने जानकारी दी कि पार्टी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में...
हिमाचल प्रदेश

बड़सर थाने के आवासीय भवन की नीलामी 2 नवंबर को : बड़सर थाने के आवासीय भवन की नीलामी 2 नवंबर को

हमीरपुर 12 अक्तूबर। पुलिस थाना बड़सर के परिसर में जर्जर और असुरक्षित घोषित किए गए आवासीय भवन को गिराने के लिए नीलामी प्रक्रिया 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे थाना परिसर में पूर्ण की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ 22 लाख रुपए से बनकर तैयार होगी गांव डुहका व लुन्ना के लिए संपर्क सड़कें : दोनों संपर्क मार्गो की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आधारशिला रखी

विधानसभा अध्यक्ष ने बैली पंचायत में रखी दो सम्पर्क मार्गों की आधारशिला चंबा ,10 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत बैली में लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत...
Translate »
error: Content is protected !!