10 बच्चों का रेस्क्यू : 6 लड़कियां, 4 लड़के, शातिर महिला गिरफ्तार,

by

जालंधर :  सोशल सिक्योरिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने 10 बच्चों का रेस्क्यू किया है। विभाग की तरफ से अलग-अलग जगहों पर रेड की गई। इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा चलाए जा रहे जीवनजोत प्रोजेक्ट के तहत जालंधर जिले में लगातार चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी और जिला बाल संरक्षण अधिकारी अजय भारती की अगुवाई में टीमों ने जालंधर बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों समेत कई स्थानों पर छापेमारी की, जबकि चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर्स की टीमों ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों में जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान बागरी एक्ट के तहत 6 लड़कियों और 4 लड़कों समेत कुल 10 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। सभी बच्चों की उम्र 6 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है। बच्चों का सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाने के बाद उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, जालंधर के समक्ष पेश किया गया।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार चाइल्ड बेगिंग को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे, ताकि जालंधर को भीख-मुक्त जिला बनाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चाइना डोर रखने के आरोप में एक गिरफ्तार

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख के दिशा निर्देशों पर तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की हिदायतों पर एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह के नेतृत्व में शहर में अमन कानून बहाल रखने तथा सुरक्षा...
article-image
पंजाब

पंजाब में भी मिलावटी कोल्ड्रिफ सिरप पर लगाई रोक : छिंदवाड़ा की मौतों से मचा देशभर में हड़कंप

चड़ीगढ़ : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 15 बच्चों की मौत के बाद पूरे देश में दहशत फैल गई है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों को खांसी और बुखार के लिए कोल्ड्रिफ सिरप दिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कर्जदार किसानों की संख्या सबसे ज्यादा पंजाब में : पंजाब के किसान पर 2.03 लाख रुपये के औसत कर्ज : सुखबीर बादल के सवाल पर पर वित्त राज्य मंत्री का जवाब

चंडीगढ़ : कर्जदार किसानों की संख्या सबसे ज्यादा पंजाब में है, पंजाब के किसान 2.03 लाख रुपये के औसत कर्ज के साथ देश में तीसरे स्थान पर हैं। यह जानकारी शिअद के अध्यक्ष और...
Translate »
error: Content is protected !!