10 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस ने ऊना जिला श्रम अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा

by
रोहित जसवाल। ऊना  : विजिलेंस ने ऊना में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला श्रम अधिकारी को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के एक लेबर ठेकेदार की शिकायत पर की है।
जानकारी के अनुसार लेबर ठेकेदार ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि उसका लाइसेंस रिन्यू करने एवज में जिला श्रम अधिकारी उससे दस हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के अनुसार विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाया और तय डील के अनुसार लेबर ठेकेदार को भेजा। इस दौरान जैसे ही श्रम अधिकारी ने राशि अपने हाथों में स्वीकार की तो विजिलेंस की टीम ने हरकत में आते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। डीएसपी विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो फिरोज खान ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ के साथ उसके ठिकाने पर बैंक खातों को भी खंगाला जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मेधावियों को मिलेंगे टैब : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर में 2 जनवरी को

ज्वालामुखी 27 दिसंबर : : माननीय विधायक श्री संजय रतन जी ज्वालामुखी क्षेत्र के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर में दिनांक 2 जनवरी 2024 को परीक्षाओं में अब्बल प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बगस्याड़ के खनेरी व खुनागी गांव में आपदा से प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां खनेरी में 25 और सुराह में 40 आपदा प्रभावितों को व्यापार मंडल चैलचौक के सौजन्य से राशन किटें वितरित की। वहीं उन्होंने इन प्रभावित गांवों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वन विभाग को वर्ष 2030 तक हिमाचल प्रदेश में वन क्षेत्र को विस्तार प्रदान कर 31 प्रतिशत तक करने के लिए एक व्यापक कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 से अधिक लोग हिमाचल के हो चुके शिकार : सोशल मीडिया चैट व अश्लील वीडियो चैट को लेकर हो जाएं सावधान

शिमला : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैट अथवा दोस्त बनाने की आड़ में लोगों को फंसाया जा रहा है। हिमाचल में इस तरह के 50 से अधिक मामले उजागर होने के उपरांत हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!