10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख जुर्माना लगाया :मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह पर 1991 में अवधेश राय हत्याकांड मामले में

by

गाजीपुर : माफिया मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह गैंगस्टर मामले में दोषी पाए गए। एमपी-एमएलए कोर्ट (गाजीपुर ) ने दोनों को 10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख रुपए जुर्माना लगाया है। 1996 में दर्ज गैंगस्टर मामले में 26 साल बाद कोर्ट ने गुरुवार को आरोपियों को दोषी करार दिया। इसके बाद सजा की घोषणा हुई। मुख्तार अंसारी लंबे समय से जेल में ही बंद है। बुधवार को उसे बांदा जेल से प्रयागराज लाया गया था। जहां प्रयागराज कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उसे 10 दिन की रिमांड पर सौंप दिया।
मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह पर 1991 में अवधेश राय हत्याकांड के बाद 1996 में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। लंबे समय तक ट्रायल नहीं होने से मामला टलता रहा। पिछले कुछ वर्षों से इस केस की सुनवाई इलाहाबाद की बेंच कर रही थी। लेकिन बाद में मुकदमा जिला सत्र न्यायायलय के एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट गाजीपुर ट्रांसफर कर दिया गया।
गुरुवार को विशेष जज एडीजे दुर्गेश पांडेय ने गवाहों और साक्ष्य के आधार पर मुख्तार और भीम सिंह को दोषी पाया। इसके बाद सजा सुनाई गई।
ईडी की कस्टडी से मुख्तार अंसारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। इधर, दोषी करार दिए जाने के बाद भीम सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर शहर में दस्त व उल्टियों को प्रकोप लगातार बढ़ रहा, वाईस वर्षीय युवक की मौत तो दर्जनो दस्त उलिटयों से पीडि़त

गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर में भारी संख्यां में दस्तों व उल्टियों से लोग पीडि़त है और एक 22 वर्षीय युवक की मौत भी गत दिनों हो चुकी है। लेकिन नगर कौंसिल, सेहत विभाग व प्रशासन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन दुआरा मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को गाया जा रहा है।  यह जानकारी देते हुए दीपक पूरी ने बताया कि यह...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

पिता को धोखा : पिता की पत्नी से रचाई शादी : मामला पहुंचा पुलिस थाने

बाजपुर :  उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में एक अजीब मामला सामने आया है। सौतेली मां ने पति की पहली पत्नी के पुत्र से विवाह करवा कर मां-पुत्र के रिश्ते को दागदार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की सरकार एक मात्र बड़े राज्य में बची : वहां भी सिर फुटव्वल, क्या मिट जाएगा पार्टी का नाम?

कांग्रेस पार्टी का हाल सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से थोड़ी उम्मीद जगी थी लेकिन उसके बाद के विधानसभा चुनावों में पार्टी लगातार विफल साबित हो...
Translate »
error: Content is protected !!