10-15 दिन में जिला ऊना को मिलेगा एक और बड़ा तोहफाः बल्क ड्रग पार्क के निर्माण से कम होंगे दवाओं के दामः बिक्रम ठाकुर

by

ऊना: 1 सितंबरः उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है जिला ऊना को बल्क ड्रग पार्क मिला एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज ऊना में एक प्रैस वार्ता में उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क से न केवल प्रदेश का आर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा, बल्कि दवाओं के दाम भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण से दवाओं में कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल होने वाली एपीआई की ज़रूरतों को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 10 सितंबर तक पार्क की डीपीआर बनाकर तैयार कर केंद्र को भेज देगी और सभी औपचारिकताओं को सितंबर माह में पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद बल्क ड्रग पार्क के निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पार्क को जिला ऊना में लाने के लिए जिला प्रशासन ऊना, उद्योग विभाग तथा हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने दिन रात मेहनत की।
बिक्रम सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में बल्क ड्रग पार्क के निर्माण को स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत का विजन दिया था। दवाओं के निर्माण के लिए देश की आयात निर्भरता को कम करने के लिए बल्क ड्रग पार्क के निर्माण का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने 20 मार्च 2020 को बल्क ड्रग पार्क को प्रोत्साहित करने का फैसला किया तथा 15 अक्तूबर 2020 को राज्य सरकार ने हरोली में बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा। उन्होंने कहा कि हरोली में पार्क के निर्माण के लिए कुल 1405 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जिसमें लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपए का निवेश आएगा और इससे 20 हज़ार युवाओं को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे।
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत दवाओं के निर्माण के लिए उपयोग होने वाले कच्चे माल एपीआई की जरूरतों को पूरा करने के लिए 90 प्रतिशत माल आयात करता है। लेकिन देश में तीन बल्क ड्रग पार्क बनने से भारत दवाओं के निर्माण में भी आत्मनिर्भर बनेगा।
उद्योग मंत्री ने कहा कि जिला ऊना को 10-15 दिन के अंदर एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिलने जा रहा है, जिसकी घोषणा भी जल्द ही होने जा रही है। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा तथा संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग अंशुल धीमान उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू : ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वृत शमशी की 52 बीटों में शामिल होंगे वन मित्र

मंडी, 2 दिसम्बर। मंडी वन मित्र योजना के तहत वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया 30 नवम्बर से शुरू हो गई है। इसके अर्न्तगत इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन पत्र भरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुरवासियों को शॉपिंग कांप्लैक्स के रूप में मिलेगी एक और बड़ी सौगात : वर्तमान बस स्टैंड पर बनेगा एक भव्य बहुमंजिला शॉपिंग मॉल ऑडिटोरियम, पार्किंग और अन्य सुविधाएं का भी होगा प्रावधान

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगर निगम तैयार कर रही है योजना का खाका एएम नाथ। हमीरपुर 06 फरवरी। अपने गृह जिले के मुख्यालय को नगर निगम का दर्जा देकर और यहां लगभग 125 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क़ोट फतूही में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा

माहिलपुर/दलजीत अजनोहा ; ज़िला हुसियारपुर के कस्बा क़ोट फतूही में नगरवासी, दुकानदारों, एनआरआई भाइयों और क्षेत्रीय संगतों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा एक निजी पैलेस में निरंतर श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई। इस कथा का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून – DC जतिन लाल

ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के दिए निर्देश रोहित जसवाल।  ऊना, 28 फरवरी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की...
Translate »
error: Content is protected !!