10 अगस्त को होंगे विद्युत परिषद सेवानिवृत्त कल्याण संघ अर्की के चुनाव: लंबित एरियर के एकमुश्त भुगतान की उठी मांग

by

योगेश चौहान : अर्की – हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त कल्याण संघ अर्की इकाई की बैठक होटल हरिशरणम में प्रधान हेमेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक एवं पेंशनरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक के प्रारंभ में संघ के सेवानिवृत्त सदस्य मुरारी लाल गौतम के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।संघ के प्रधान हेमेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ के प्रस्तावित चुनाव आगामी 10 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार से वर्ष 2016 से 2022 तक के लंबित एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की मांग उठाई गई। बैठक में यह भी मांग की गई कि सरकार के पास कर्मचारियों की बची हुई राशि को किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा (एफडी) के रूप में सुरक्षित रखा जाए। बैठक में देवराज शर्मा, राजेंद्र पाल, मालती पुरी, गोपाल वर्मा सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएमसी शिक्षकों ने शुरू की अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल : शिक्षक लगातार अपने लिए स्थाई पॉलिसी की मांग कर रहे – स्कूल में छुट्टियों के वक्त का वेतन तक नहीं दिया जाता

शिमला :  एसएमसी शिक्षक एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। शिमला में एसएमसी अध्यापक संघ अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।  एसएमसी शिक्षक लगातार अपने लिए स्थाई पॉलिसी की मांग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुलासा- चार महीने में एक करोड़ रुपए के करीब नकली दवाएं बना बेची

बद्दी। सोलन जिला के बद्दी में नकली दवाइयां बनाने के काले कारोबार के दौरान करीब चार महीने में एक करोड़ रुपये के करीब नकली दवाएं बनाई गईं थी। इन्हें उत्तर प्रदेश में बेचा भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत में पहली बार बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन : 16 से 23 सितंबर तक पंदोआ में आयोजित की जाएगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप – उपायुक्त

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीती हुई टीमों के अतिरिक्त विश्व की 20 टीमें लेंगी भाग शिमला 09 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहाँ एनआईसी हॉल में एशियन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ 12 लाख से पक्की होगी होबार-खडेड़ा संपर्क सड़क : कुलदीप सिंह पठानिया ने खडेड़ा-ओहरा तथा मनोला-महोट सड़क का किया शिलान्यास

पंचायत घर तथा पटवार वृत भवन खडेड़ा जनता को समर्पित ककीरा, (चंबा) 7 फरवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 42 लाख रुपए की राशि से नव निर्मित पंचायत घर तथा पटवार...
Translate »
error: Content is protected !!