10 मिनट तक बंद कमरे में मुलाकात! जयराम ठाकुर के घर बधाई देने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

by
एएम नाथ। शिमला : : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज 60 साल के हो गए हैं. शिमला स्थित उनके सरकारी आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दोपहर करीब 1:15 पर हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी अचानक उनके घर पर बधाई देने के लिए पहुंच गए।
इस बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के समर्थक भी विक्रमादित्य सिंह को देखकर खासे हैरान नजर आए. विक्रमादित्य सिंह ने अपनी चीर-परिचित मुस्कान के साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी. इसके बाद दोनों नेता कमरे में बातचीत करने के लिए चले गए. दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई और इसके बाद विक्रमादित्य सिंह मीडिया से भी मुखातिब हुए.
विक्रमादित्य सिंह ने बाहर आकर क्या कहा?
शिमला में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह जयराम ठाकुर को बधाई देने के लिए आज उनके घर पर आए थे. राजनीतिक विचार का विरोध एक तरफ है और शिष्टाचार एक तरफ है. उन्होंने कहा कि इसके कोई सियासी मायने निकालने की आवश्यकता नहीं है. वह सिर्फ बधाई देने के लिए यहां पर आए हुए हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पिता वीरभद्र सिंह के साथ भी जयराम ठाकुर के अच्छे संबंध रहे. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजनीति में स्वस्थ परंपराओं की आवश्यकता है। सियासत में भी आपसी प्यार जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी तरह के व्यवहार से हिमाचल प्रदेश का विकास होगा और हिमाचल प्रदेश आगे बढ़ेगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी उनके जन्मदिवस की मौके पर उन्हें बधाई दी थी. ऐसे में उन्होंने भी यहां पहुंचकर उन्हें बधाई दी है।
मैं सबकुछ फ्रंटफुट पर रहकर करता हूं- लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह गुपचुप मुलाकात नहीं थी। वह खुलकर यहां पर बधाई देने के लिए आए हुए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया कि वह जो कुछ भी करते हैं फ्रंट फुट पर रहकर करते हैं। ऐसे में फ्रंट फुट पर रहकर ही वह जय राम ठाकुर को बधाई देने के लिए भी यहां पहुंचे हैं. विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के मधुर संबंधों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हम सभी का एजेंडा प्रदेश को आगे बढ़ाना है और हम इसी विचार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छायादार पेड़ के समान होते हैं बड़े-बुजुर्ग, बच्चों को सिखाएं बुजुर्गों की सेवा : DC अरिंन्दम चौधरी

मण्डी। अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व रेडक्रास सोसाईटी के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मण्डी में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मण्डी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 साल की सजा से बरी हुए हेड कांस्टेबल को फिर मिलेगी वर्दी : हाईकोर्ट ने दिए बहाली के आदेश

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कोटखाई ड्रग्स मामले में बरी हो चुके पूर्व हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार को पुलिस सेवा में बहाल करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने सरकार और पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रेल विस्तार के लिए केंद्र दे विशेष सहयोग : मुकेश अग्निहोत्री….अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का आधुनिक स्वरूप ऊना जिले के लिए गर्व का विषय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  अंब (ऊना), 17 जुलाई. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश की प्रमुख रेल परियोजनाओं को विशेष वित्तीय सहयोग प्रदान करने तथा भानुपल्ली-बिलासपुर, चंडीगढ़-बद्दी और ऊना-हमीरपुर रेल परियोजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिनों में लगभग 12 हज़ार से अधिक श्रद्धालु गण चंबा से रवाना : DC मुकेश रेपसवाल

नूरपुर, पठानकोट तथा भदरवाह के लिए जा रही है श्रद्धालुओं को निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों में श्री मणिमहेश यात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!