10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज : बारापुर अड्डे में ढाबे पर खाना खा रहे युवक से मारपीट करने का आरोप

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव बारापुर अड्डे पर ढाबे में खाना खाने गए युवक से मारपीट करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। दिनेश कुमार पुत्र पवन कुमार वासी पंडोरी बीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 24 अप्रैल को अपने दोस्त विजय कुमार के साथ बारापुर के एक ढाबे में खाना खाने गया था और इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवाओं ने मारपीट की ओर उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। गढ़शंकर पुलिस ने दिनेश कुमार के बयान पर नरिंदर कुमार पुत्र बचन, अजय कुमार पुत्र ओमी, हरी ओम व शुभम पुत्र हुसन लाल, विशाल व बलविंदर पुत्र बिट्टू, बिट्टू पुत्र प्रेम चंद, नोनी पुत्र सुभाष चंद, शामा पुत्र भजन लाल व बलविंदर पुत्र देसराज निवासी मैहिदवाणी थाना गढ़शंकर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मजदूर नेताओं की गिरफ्तारी और किर्ती किसान यूनियन के कार्यालय पर छापेमारी की निंदा : पंजाब सरकार का मजदूर विरोधी चेहरा उजागर: डीटीएफ

गढ़शंकर, 12 मार्च: डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब द्वारा ग्रामीण मजदूर यूनियन और भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति द्वारा दिए गए रेल रोको कार्यक्रम के आह्वान को विफल करने के लिए बड़े पैमाने पर श्रमिक नेताओं...
article-image
पंजाब

जनरल पर्यवेक्षक व राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुई वोटिंग मशीनों की दूसरी सप्लीमेंट्री रैंडेमाइजेशन

होशियारपुर,  28 मईः  भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज जनरल पर्यवेक्षक 2003 बैच की वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारी डा. आर. आनंदकुमार व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्य चुनाव...
article-image
पंजाब

फोर व्हीलर टेंपो यूनियन ने मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर -पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ आज फोर व्हीलर टेंपो यूनियन गढ़शंकर के मेंबरों द्वारा यूनियन के प्रधान अजीत पाल सिंह और किसान नेताओं की अध्यक्षता में शहर के...
article-image
पंजाब

सोमनाथ बंगड़ के नेतृत्व में जय कृष्ण सिंह रोड़ी के डिप्टी स्पीकर बनने पर बांटे लड्डू 

गढ़शंकर  :  गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी को विधान सभा का डिप्टी स्पीकर चुने जाने की खुशी में आज नगर कौंसिल गढ़शंकर के परिसर में  नगर कौंसिल गढ़शंकर के बरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!