10 विषयों के लिए होगा टेट : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की तिथियां

by
एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस साल आठ नहीं, बल्कि 10 विषयों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन करेगा। जून और नवंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने शनिवार को शेड्यूल जारी कर दिया है।  टेट का शेड्यूल समय से पहले जारी करने के पीछे तर्क दिया गया है कि अन्य परीक्षाओं के साथ टकराव न हो। बोर्ड 29 मई को सुबह 10:00 से साढ़े 12:00 बजे तक डीएलएड सीईटी-2025 का आयोजन करेगा। टेट और डीएलएड के लिए 25 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा बोर्ड इस साल पहली बार स्पेशल एजुकेटर विषय के लिए भी टेट का आयोजन करेगा।
 कब-कब होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा :   शिक्षा बोर्ड जून में 10 विषयों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो अलग-अलग सत्रों में करेगा। एक जून को सुबह 10:00 से साढ़े 12:00 बजे तक टीजीटी आर्ट्स और दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक टीजीटी मेडिकल विषय के लिए परीक्षा होगी। 7 जून को सुबह जेबीटी और शाम के सत्र में शास्त्री, 8 जून को सुबह टीजीटी नॉन मेडिकल और दूसरे सत्र में भाषा अध्यापक विषय के लिए परीक्षा होगी। 11 जून को सुबह के सत्र में स्पेशल एजुकेटर (अप टू फाइव) और दूसरे सत्र में स्पेशल एजुकेटर (सिक्स एंड ऊपर) के लिए परीक्षा होगी। 14 जून को सुबह के सत्र में पंजाबी और दूसरे सत्र में उर्दू विषय की परीक्षा होगी। उर्दू और पंजाबी विषय के लिए परीक्षा का आयोजन धर्मशाला में ही किया जाएगा।
टेट नवंबर में कब-कब होगा  : नवंबर में टेट का आयोजन 2 से 16 नवंबर तक दो सत्रों में होगा। 2 नवंबर को धर्मशाला में सुबह के सत्र में पंजाबी और दूसरे सत्र में उर्दू विषय के लिए परीक्षा होगी। 5 नवंबर को सुबह टीजीटी आर्ट्स और शाम को टीजीटी मेडिकल विषय के लिए परीक्षा होगी। 8 नवंबर को सुबह जेबीटी और शाम को शास्त्री, 9 को सुबह टीजीटी नॉन मेडिकल और दूसरे सत्र में लैंग्वेज टीचर, 16 नवंबर को सुबह के सत्र में स्पेशल एजुकेटर (अप टू फाइव) और दूसरे सत्र में स्पेशल एजुकेटर (सिक्स एंड ऊपर) के लिए परीक्षा होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज से CBI ने रिश्वत के एक मामले में की पूछताछ : 30 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में वकीलऔर बिचौलिए को किया गिरफ्तार

बठिंडा ।  सीबीआई टीम ने बठिंडा कोर्ट के एक जज से पूछताछ की। सीबीआई टीम दोपहर करीब 1:30 बजे बठिंडा कोर्ट परिसर पहुंची, जहां टीम ने जज से रिश्वत के एक मामले में कई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष की रेस में यह महिला नेत्री सरोज पांडेय सबसे आग……भाजपा की नजर आधी आबादी पर

छत्तीसगढ़ से आने वाली सरोज पांडेय बड़ी नेता हैं। वह महापौर, विधायक, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं। भिलाई में जन्मीं सरोज पांडेय ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मौसम के पूर्वानुमान के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली विकसित करने पर मुख्यमंत्री ने बल दिया

हेल्पलाइन नंबर 1100 को भी आपदा हेल्पलाइन में जोड़ा जाएगा शिमला ; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की 8वीं बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा में 7 की मौत, 9 लोग लापता : प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया

एएम नाथ । चंबा :  चंबा के भरमौर गांव में पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान मौसमी कहर बरपा है। यहां मणिमहेश यात्रा के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है आठ लोग घायल...
Translate »
error: Content is protected !!