10 हज़ार उपभोक्ताओं को होगा लाभ जगह का चयन होने के बाद गगरेट क्षेत्र में लगेगा 33 केवी सब-स्टेशन: चौधरी

by

ऊना, 30 सितंबर: बहुउद्देशीय परियोजनाएं तथा ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत मुबारिकपुर में गगरेट के विधायक राकेश ठाकुर की उपस्थिति में विद्युत उप मंडल कार्यालय का लोकार्पण किया।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि मुबारिकपरु में विद्युत उपमंडल का कार्यालय खुलने से दस हज़ार परिवार के चालीस हज़ार लोगों की आबादी को लाभ मिलेगा। इस कार्यालय को तीन सेक्शनों में बांटा गया है जिसमें कुहाड़चछन, बनेहड़ा व मुबारिकपुर के लगभग डेढ़ दर्जन पंचायतों के हजारों उपभोक्ताओं को इस कार्यालय के खुलने से लाभ मिलेगा। उन्होंने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 13 नए ट्रांसफार्मर स्वीकृत करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर 3 माह के भीतर लगाने के निर्देश भी दिए।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जमीन उपलब्ध होने पर 33 केवी का सब स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 58 हज़ार लकड़ी के पोल बदले जा चुके हैं शेष बचे पोलों को भी शीघ्र बदला जा रहा है।
सुखराम चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा बुढ़ापा पेंशन राशि को बढ़ाकर 15 सौ रुपए किया गया है, साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 850 रूपए, जबकि विधवा और दिव्यांगजनों की पेंशन को बढ़ाकर एक हज़ार रूपये किया गया है। इसके अलावा पेंशन आयु सीमा को कम करके 70 वर्ष कर दिया गया है। महिलाओं के लिए पेंशन प्राप्त करने की आयु को प्रदेश सरकार ने घटाकर 65 वर्ष कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में साढे़ पांच लाख से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार की सामाजिक पेंशने प्रदान की जा रही है।
सब डिवीजन कार्यालय के लिए जल्द चयनित करेंगे भूमि: राजेश ठाकुर
जनसभा के दौरान गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने मुबारिकपुर में विद्युत विभाग का उपमंडल खोले जाने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी का धन्यवाद किया और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही सब डिवीजन कार्यालय के लिए भवन तथा रेस्ट हाउस के लिए भूमि उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढे़ तीन वर्षों में अभूतपूर्व तरक्की हुई है। सड़क, बिजली व पानी की विभिन्न स्कीमों पर करोड़ों रूपये खर्च किए जा रहे हैं। राजेश ठाकुर ने कहा कि मुबारिकपुर से मरबाड़ी सड़क का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा सड़कों के पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गगरेट में एसडीएम कार्यालय भाजपा सरकार की ही देन है।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष सतपाल सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी पूर्ण ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी सदस्य राममूर्ति शमार्, मुबारिकपुर की प्रधान श्रेष्ठा देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी आईटी सेल अनिल डडवाल, एसडीएम अंब मनेश यादव, चीफ इंजीनियर इलैक्ट्रिसिटी संजय धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पॉवर सेक्टर में चल रहे घोटाले हैं विमल नेगी की मौत का कारण – पीएसयू से हाइड्रल प्रोजेक्ट लेने में सरकार का बड़ा खेल  : जयराम ठाकुर

बसों का मिनिमम किराया पांच रुपए बढ़ाना प्रदेश वासियों के साथ निर्दयता एएम नाथ। शिमला :  भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

54 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भेंट कर किया सम्मानित : कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने की हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता

परिषद ने कृषि मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में भेंट किए 51 हजार रुपए डलहौजी, 21 अक्टूबर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज डलहौजी पब्लिक स्कूल में हिमोत्कर्ष साहित्य,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

16 घंटें में गढ़शंकर नंगल रोड़ पर दो दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगो की मौत, दो गंभीर घायल

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर कल रात और आज दोपहर हुई दो अलग सडक़ दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई तो दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संतोषगढ़ शहर को शीघ्र मिलेगा सीवरेज प्रणाली का लाभ: सत्ती

संतोषगढ़ में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाए जाएंगे दो ओवर हैड टैंक ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज एमसी कार्यालय संतोषगढ़ में चल रहे विकासात्मक...
Translate »
error: Content is protected !!