100 और स्कूल होंगे बंद, वजह जानकर चौंक जाएंगे : हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में 100 और स्कूल बंद होंगे. राज्य में 100 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में एक भी छात्र नहीं हैं और सरकार इसे बंद करने जा रही है. चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान एक भी किसी भी स्टूडेंट ने यहां दाखिला नहीं लिया है।
इसके अलावा कम संख्या वाले लड़कियों और लड़कों के ऐसे 87 स्कूलों को मर्ज कर सह शिक्षा वाले स्कूलों में तब्दील कर दिया जाएगा।
इन स्कूलों में कार्यरत 450 शिक्षकों और गैर शिक्षकों को अन्य शैक्षणिक संस्थानों में स्थानांतरित किया जाएगा. 20 से 25 विद्यार्थियों वाले हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांच किलोमीटर के दायरे में समायोजित होंगे. उपनिदेशकों से ऐसे स्कूलों की एक सप्ताह में जानकारी मांगी गई है।
हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने क्या कहा?
हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि लड़के-लड़कियों के स्कूलों को को-एजुकेशन वाले स्कूलों में तब्दील करने की शुरुआत की जा रही है. 10 से कम संख्या वाले हाई स्कूलों का दर्जा कम कर मिडिल किया जाएगा. स्कूल बंद करने के फैसलों का विरोध होने पर सरकार ने अब स्कूलों का दर्जा घटाने का फैसला लिया है. जिन स्कूलों का दर्जा घटेगा, वहां पढ़ रहे बच्चों को अन्य स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आगे बताया, ”शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में ये फैसले लिए गए हैं. विभाग को इनसे संबंधित जानकारी जुटाने के निर्देश जारी कर 10 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।
कांग्रेस सरकार बनने के बाद 1200 स्कूल बंद किए गए
बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद 1200 स्कूल बंद किए गए हैं. वर्तमान में हिमाचल में कुल 15,382 सरकारी स्कूल हैं. इनमें से 10550 प्राइमरी स्कूल, 1876 मिडिल स्कूल और 2956 हाई स्कूल या सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं. दूसरी तरफ शिक्षकों की कमी के कारण एक आंकड़ा यह भी है कि राज्य में इस वक्त 3400 स्कूल ऐसे हैं, जहां सिंगल टीचर काम चला रहे हैं. दूसरी तरफ 322 स्कूलों में एक भी टीचर नहीं हैं. ये सभी प्राइमरी स्कूल हैं।
हिमाचल में करीब 80 हजार शिक्षक
हिमाचल प्रदेश में 80 हजार के करीब शिक्षक हैं. प्रदेश में वर्ष 2003-04 में मिडिल स्कूलों की संख्या 12,404 थी. उस दौरान इन स्कूलों में विद्यार्थियों की एनरोलमेंट 9 लाख 71 हज़ार 313 लाख थी. लेकिन वर्तमान में 2023-24 के सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो स्कूलों की संख्या तो उतनी ही है, लेकिन छात्रों की संख्या घटकर 4,29,070 रह गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत सड़क सुरक्षा डेटाबेस में डाटा अपडेट करने बारे एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सोलन  :  सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सोलन में एकीकृत सड़क सुरक्षा डेटाबेस (आई.आर.ए.डी) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को ही दीपावली उत्सव मान्य है: पंडित नरेश जोशी 

गढ़शंकर 13 अक्टूबर :  दीपावली की तिथि के संशय को दूर के लिए आज माता चिंतपूर्णी मंदिर नंगल रोड़ गढ़शंकर में पंडित नरेश जोशी की अध्यक्षता में ने गढ़शंकर के समूह मंदिरो के पुजारीयो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्या माइक्रो लिमिटेड में भरे जाएंगे : विभिन्न पद जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 15 सितम्बर को

ऊना, 12 सितम्बर – मैसर्ज़ सत्या माइक्रो लिमिटेड ऊना द्वारा शुक्रवार 15 सितम्बर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा चुनाव के तर्ज पर होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना:जिला निर्वाचन अधिकारी

संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना केन्द्र बनाने का है प्रस्ताव शिमला 03 अप्रैल – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के...
Translate »
error: Content is protected !!