100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों को 10 लाख की ग्रांट की घोषणा प्रशंसनीय : अरोड़ा

by

सारंगवाल की सरपंच सुरजीत कौर ने मुख्य मंत्री के साथ गांव में अपनाई जा रही सावधानियों के बारे में आनलाइन की बातचीत
गांवों के लोग टीकाकरण के लिए आगे आएं: डा. राज कुमार चब्बेवाल
होशियारपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में पैर पसार रहे कोरोना वायरस पर फतेह पाने के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह  की ओर से गांवों के निवासियों से मांगे सहयोग के दौरान आज यहां उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार पंचायतों के सहयोग से कोविड-19 के फैलाव को पूरी तरह रोकेगी।
मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से गांवों की पंचायतों व सरपंचों को आनलाइन संबोधन के लिए रखे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के बैठक हाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि गांवों में फैल रहे कोरोना वायरस को सभी के संयुक्त प्रयासों व कोविड निर्देशों का मुकम्मल पालन कर रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों की ओर से कोरोना की पहली लहर के दौरान भी वायरस की रोकथाम के लिए अहम प्रयास किए गए हैं व अब दोबारा पंचायतें मिशन फतेह को पूरी तरह कामयाब करने के लिए डट गई हैं ताकि गांवों के निवासी इस वायरस की चपेट में न आएं।
होशियारपुर जिला प्रशासन की ओर से गांवों में चलाए जागरुकता अभियान के बारे में बातचीत करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि आज जरुरत है कि सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, धार्मिक व समाज सेवी संस्थाएं व यूथ क्लब मिशन फतेह में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को इस वायरस से बचाने के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने बताया कि गांवों जरुरी दवाईयों व टीकाकरण कैंपों का विशेष प्रबंध किया जा रहा है, जिसका अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेना चाहिए।
मुख्य मंत्री की ओर से 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाने वाले गांवों के लिए 10 लाख रुपए विशेष ग्रांट के तौर पर देने की प्रशंसा करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि लोगों को डर व वहम में न पड़ते हुए टीकाकरण करवाना चाहिए।
विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल ने इस मौके पर गांवों के लोगों को पुरजोर अपील करते हुए आह्वान किया कि योज्य लाभार्थी जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन लगवाएं जो कि मौजूदा स्वास्थ्य संकट के समय बहुत अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को उनके गांवों में ही वैक्सीन लगाई जाए। उन्होंने कहा कि इस समय गांवों में बन रहे हालात के मद्देनजर सभी को अपना बनता फर्ज निभाते हुए हिदायतों के पालन में किसी किस्म की लापरवाही नहीं अपनानी चाहिए। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, ए.डी.सी(विकास) हरबीर सिंह, जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह बैंस आदि मौजूद थे।
जागरुकता कैंप, टीकाकरण व हिदायतों का मुकम्मल पालन मुख्य प्राथमिकता : सुरजीत कौर
गांवों में आनलाइन प्रोग्राम के माध्यम से जागरुकता अभियान की शुरुआत के मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ अपने विचार सांझे करते हुए ब्लाक माहिलपुर के गांव सारंगवाल की सरपंच सुरजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार व जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी स्वास्थ्य निर्देशों को गांव में पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में लोगों को कोरोना से जागरुक करने के लिए 3 कैंप लगाए जा चुके हैं व अब  तक 70 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि रात के समय ठीकरी पहरे के साथ-साथ दिन के समय भी बाहरी आवागमन पर जरुरी कारण पूछा जाता है ताकि कोरोना से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि गांव वासी भी कोविड वैक्सीन के प्रति जागरुक व उत्साहित करने के साथ-साथ आशा वर्करों को मिली विशेष कोविड केयर किट जरुरत पडऩे पर प्रयोग की जा सकती  है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर के साथ IAS अफसर की पत्नी के थे अवैध संबंध : दोनों की कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शनिवार को पी लिया जहर

गुजरात के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी की पत्नी ने शनिवार को जहर पी लिया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में गांधीनगर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो...
article-image
पंजाब

सब्जी मंडी गढ़शंकर का माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी: जसवीर सिंह

गढ़शंकर। सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन गढ़शंकर की एक विशेष मीटिंग सब्जी मंडी के अध्यक्ष जसवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सब्जी मंडी में आढ़तियों को दरपेश आ रही मुश्किलों के बारे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC किन्नौर के पिता का शव बरामद : मणिमहेश यात्रा के दौरान हुए थे लापता

परिजनों ने कपड़ों से की पहचान, चंबा मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम एएम नाथ। चंबा : भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग पर हुलानी नाला के पास खाई में क्षत-विक्षत हालत में एक शव मिला है। फौरी तौर...
article-image
पंजाब

नवांशहर में ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक फिर शुरू : भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी के बाद कर दिया था बंद

नवांशहर : नवांशहर में  ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक फिर से शुरू होने से रोजाना  काफी संख्या में लोग रोजाना टेस्ट के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि रोजाना पहले 10 से 15 के बीच लोग पहुँचते...
Translate »
error: Content is protected !!