100 ग्राम हेरोइन ,चोरी की गाड़ी, जुए के दांव पर लगी राशि 5200 रूपए सहित 6 गिरफ्तार

by

माहिलपुर : महिलपुर पुलिस ने दो बिभिन्न मामलों में 100 ग्राम हेरोइन, चोरी की फोर्ड फिसता कार व जुए के दांव पर लगाए 5200 रूपए सहित 6 युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
माहिलपुर के एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ही ने बताया कि एएसआई ओंकार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित कोटला गेट, माहिलपुर- बेहराम जीटी रोड पर इंटर डिस्टिक विशेष नाकाबंदी दौरान एक तेज रफ्तार कार फोर्ड फिस्ता (पीबी 46 एफ 2222 ) पर स्वार युवक मनवीर सिंह निवासी सैला खुर्द एवं उसके साथ बैठे साथी कारण निवासी खुशी पद्दी से क्रमवार 60 ग्राम व 40 हेरोइन बरामद कर दोनो के खिलाफ कानून की धारा 379,411, आईपीसी 21 -61-85, एनडीपीएस तहत केस दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में एएसआई दिलबाग सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी गश्त क्र रही थी तो उन्हें इस दौरान मिली गुप्त सूचना मिली कि नागरा पैलेस खडोदी के पीछे कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर राम सिंह, संदीप सिंह और शिपा,गुरविंदर सिंह उर्फ जोगिंदर व कुलविंदर उर्फ रविंदर सिंह सभी निवासी हकुमतपुर को जुए के दांव पर लगाए 5200 रुपए नकद एवं एक जुआ खेलने वाली ताश सहित ग्रिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ग्रिफ्तार किए युवकों खिलाफ धारा 13ऐ -3-67 जुआ एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया
फोटो27mahilpur 01
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह,थानेदार ओंकार सिंह एवं अन्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनकाउंटर: कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरिया हत्याकांड का आरोपी करण डिफॉल्टर ढेर

मोहाली : मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने पुष्टि की है कि कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरिया की हत्या के आरोपी गैंगस्टर करण को मुठभेड़ में मार गिराया गया। यह घटना न्यू चंडीगढ़ के...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के तहत किरती किसान यूनियन ने कार्पोरेट घरानों के पुतले फूंके

गढ़शंकर, 9 अगस्त: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के तहत किरती किसान यूनियन गढ़शंकर ने कार्पोरेट घरानों के पुतले फूंके। आज गढ़शंकर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर, देनोवाल कलां, अलीपुर और रूड़की खास में पुतले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब आपका ATM नहीं …स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर पंजाब के सरकारी धन के ‘दुरुपयोग’ करने का लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़ :  राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब के धन का दुरुपयोग निजी मौज-मस्ती...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: मनरेगा के संशोधन बिल पर बहस

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मनरेगा का संशोधन बिल मजदूरों के लिए बड़ा धोखा है। केंद्र सरकार इसे 14 घंटे पहले लेकर आई और आनन-फानन राष्ट्रपति से पास करवा लिया। इसकी...
Translate »
error: Content is protected !!