100 करोड़ के बजट से ज्वालामुखी मंदिर का विकास व सौंदर्यकरण किया जाएगा : मुकेश अग्निहोत्री

by
रोहित जसवाल। ज्वालामुखी:  हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में माता के दरबार में पंचम नवरात्रि पर हाजिरी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।  इस दौरान पुजारी नितिन शर्मा ने उन्हें पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न करवाई। उपमुख्यमंत्री ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर प्रदेश की समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने शयन भवन, मोदी भवन और अन्य छोटे मंदिरों में भी दर्शन किए।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि वे नवरात्रों के पावन अवसर पर माता ज्वाला का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अपार शांति और सुकून की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे ज्वालामुखी मंदिर का विकास व सौंदर्यकरण किया जाएगा।
           उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ज्वालामुखी मंदिर न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि यह पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पैसे का उपयोग योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा ज्वालामुखी का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य भी इस योजना के अंतर्गत किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले भक्तों को और भी बेहतर अनुभव मिल सके।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए आए थे कि नवरात्रों के दौरान मंदिर परिसर में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं ताकि उनकी यात्रा सुखद और सुरक्षित रहे।
प्रदेश सरकार के इस बजट प्रावधान से न केवल मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्वालामुखी मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्रों का विकास होने से स्थानीय व्यापार को भी लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
माता ज्वाला के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच उपमुख्यमंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण रहा और उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने उन्हें माता की तस्वीर भी भेंट की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शानन का 100 साल तक पंजाब ने संचालन किया, अब छोटे भाई हिमाचल को सौंप देना चाहिएः मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का निरीक्षण किया एएम नाथ। जोगिन्द्रनगर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर स्थित 110 मेगावाट क्षमता के ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का दौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कोर कसर, हर पंचायत को मिलेगी वरियता: केवल पठानिया

शाहपुर , 4 मार्च। विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज मकरोटी पंचायत में जल शक्ति विभाग द्वारा 80 लाख रूपये की लागत से तैयार उठाऊ पेयजल योजना लदबाड़ा के सुधारीकरण के अन्तर्गत नलकूप मकरोटी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डिग्री के बाद कनाडा स्टडी वीज़ा के नियमों में बदलाव के साथ लगातार वीज़ा आ रहे : कंवर अरोड़ा

नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कंवर अरोड़ा ने कहा कि कनाडा ने मास्टर कोर्स या PhD करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए नियम बदल दिए हैं। अब बच्चों के लिए PAL लेटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तुम्हारा नंबर आ गया है… पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी : विदेशी नंबर आया मैसेज

चंडीगढ़ : पंजाब के लोकप्रिय सिंग मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी मिली है। विदेश नंबर से आए मैसेज में लिखा है कि तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया है। मनकीरत...
Translate »
error: Content is protected !!