100 किलो से ज्यादा मांस हिमाचल रोडवेज की बस में लाया जा रहा था : मांस भैंस का था और सेक्टर 25 एवं मनीमाजरा में ले जाया जा रहा था

by

चंडीगढ़ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और उत्तराखंड के रुड़की से चंडीगढ़ में 100 किलो से ज्यादा मांस हिमाचल रोडवेज की बस में लाया जा रहा था। इसकी सूचना मिली तो चंडीगढ़ पुलिस ने रोडवेज की बस को ट्रिब्यून चौक पर रुकवा लिया। बस में दो लोग इस मांस को लेकर आ रहे थे। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से इस मांस के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि बाकायदा उनके पास इस मांस का बिल है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मांस भैंस का था और सेक्टर 25 एवं मनीमाजरा में ले जाया जा रहा था। इसे सहारनपुर एवं रुड़की से लाया गया था। वहीं पता चला है कि इतनी बड़ी मात्रा में मांस को बस में इस प्रकार लेकर नहीं आया जा सकता। इसका वजन 100 किलो से ज्यादा है। थाना पुलिस का कहना है कि वह इस सारे मामले की जांच कर रहे हैं।
वहीं मामले में बस के कंडक्टर से भी पूछताछ की गई है। बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर पूछताछ की। वहीं बरामद मांस को जांच के लिए भी भेजा जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस नालागढ़ जा रही थी। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया हुआ है और बस के ड्राइवर और कंडक्टर को भी थाने में ही पूछताछ के लिए रोका गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जिले में अमन शांति व भाईचारा बरकरार रखने के लिए हुई ऑल पार्टी पीस कमेटी की बैठक में राजनीतिक दलों के नेताओं ने अमन-शांति व भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प

सोशल मीडिया पर रखी जाएगी नजर, हेट स्पीच करने वाले के खिलाफ की जाएगी सख्त क्रार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर :  कैबिनेट मंत्री  ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिले में हर हाल में अमन-शांति...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में 21 जनवरी  को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

होशियारपुर, 17 जनवरी: 10वें पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन मौके पर आईवीवाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स 21 जनवरी रविवार को होशियारपुर सहित पंजाब में अपने सभी 5 अस्पतालों में फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहा है। हेल्थ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा की पंजाब में सरकार बनने जा रही और गढ़शंकर में भाजपा प्रत्याशी निमषा की जीत तय: डा. सतीश शर्मा

गढ़शंकर। पंजाब में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और गढ़शंकर में भाजपा प्रत्याशी निमषा मेहता की विजयी बनाने का गढ़शंकर के मतदाता मन बना चुके है। यह शब्द बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ भाजपा की...
article-image
पंजाब

घागों गुरू की 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत : मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बता रही है संदिग्ध मामला

गढ़शंकर-01 अक्तूबर ;  पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत गांव  घागों गुरू की एक युवती की देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई । मृतका युवती के पिता ने दो मोटरसाइकिल दुआरा युवती से पर्स...
Translate »
error: Content is protected !!