100 से ज्यादा कर्मचारियों को दे चुके कारें : गार्ड से अधिकारी तक की चमकेगी किस्मत, लकी ड्रॉ से मिलेगी कार

by

एमके भाटिया की नई पहल, 35 कर्मचारियों के नाम होंगे शामिल; बेहतर प्रदर्शन करने वालों को कार देने की परंपरा भी रहेगी जारी

चंडीगढ़। दिवाली पर अपने कर्मचारियों को कारें उपहार में देने के लिए चर्चा में रहने वाले फार्मा कारोबारी एमके भाटिया इस बार एक नई पहल करने जा रहे हैं। अब कार पाने का अवसर केवल बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सिक्योरिटी गार्ड से लेकर उच्च पदों पर कार्यरत अधिकारियों तक को लकी ड्रॉ के जरिए कार जीतने का मौका मिलेगा।

इसके लिए 28 अक्टूबर को लकी ड्रॉ निकाले जाने की योजना है। इसमें कुल 35 कर्मचारियों के नाम शामिल किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस सूची में सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल होंगे। हालांकि, इस साल चार कर्मचारियों को पहले ही पुराने निर्धारित मानकों के आधार पर कारें दी जा चुकी हैं। अब चार और कारें देने की तैयारी है।

एमके भाटिया ने बताया कि उनके ग्रुप की कंपनियों में कम से कम 18 महीने से काम कर रहे योग्य कर्मचारियों को लकी ड्रॉ में शामिल किया जाएगा। इस वर्ष लकी ड्रॉ के माध्यम से एक कार देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को उनके काम और उपलब्धियों के आधार पर कार से सम्मानित करने की परंपरा भी जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी की तरक्की में हर कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है। आमतौर पर बड़े पुरस्कार बेहतर प्रदर्शन करने वालों को दिए जाते हैं, लेकिन लकी ड्रॉ के माध्यम से अलग-अलग पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी कार जीतने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाना और उनके योगदान को सम्मान देना है।

कार की कीमत करीब 10.5 लाख रुपये

जानकारी के अनुसार, एक कार की कीमत करीब 10.5 लाख रुपये है। कार खरीदने के लिए कंपनी की ओर से 15 प्रतिशत डाउन पेमेंट की जाती है, जबकि शेष राशि की ईएमआई कर्मचारी की सैलरी से हर महीने काटी जाती है। इसके अलावा कर्मचारी को पेट्रोल खर्च के लिए हर महीने 2,500 रुपये भी दिए जाते हैं।

मुजफ्फरनगर से चंडीगढ़ तक का सफर

एमके भाटिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने वहीं मेडिकल स्टोर से अपना कारोबार शुरू किया था। उनके अनुसार, वर्ष 2002 में कारोबार में गिरावट आई और वह भारी कर्ज के दबाव में आ गए। इसके बाद वर्ष 2015 में वह चंडीगढ़ पहुंचे और यहां फार्मास्युटिकल कंपनी शुरू की। आज उनके ग्रुप की 12 कंपनियां संचालित हो रही हैं।

100 से अधिक कर्मचारियों को दे चुके हैं कारें

एमके भाटिया के मुताबिक, उनके कार्यालय चंडीगढ़ और पंचकूला में हैं। शुरुआत में दिवाली पर कर्मचारियों को देने के लिए कारें कंपनी के नाम पर खरीदी जाती थीं, लेकिन अब सीधे कर्मचारियों के नाम पर कारें ली जाती हैं। वह अब तक 100 से अधिक कर्मचारियों को क

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की परेशानी पर गरमाई सियासत, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी : जय सिंह

  मेडिकल कॉलेज चंबा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल मरीजों को समय पर उपचार न मिलने और डॉक्टरों की कथित लापरवाही के आरोप मिंजर मेले में युवक की मौत की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपने तुगलकी फैसले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कुचलना चाहती है सरकार – नई होम स्टे पॉलिसी पर बोले नेता प्रतिपक्ष सरकार न रोज़गार के अवसर दे रही है और न ही ख़ुद रोज़गार करने दे रही है : जयराम ठाकुर

होम स्टे की रजिस्ट्रेशन फीस में 150 गुना की वृद्धि सरकार की संवेदनहीनता गांवों में दो कमरे में होम स्टे चलाने वाले कहाँ से लाएंगे जीएसटी नंबर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी...
article-image
पंजाब

एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल ने गांव बीनेवाल में ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

गढ़शंकर।  एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल ने स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर गांव बीनेवाल में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।  समागम में बतौर मुख्यातिथी बाबा शिंदा शामिल हुए। इस  दौरान एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल...
article-image
पंजाब

विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं को डॉ दिलबाग राय ने भाजपा में शामिल किया।

माहिलपुर – चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित उम्मीदवार डॉ दिलबाग राय ने आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। इस दौरान अन्य दलो के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टियों को अलविदा कहते हुए भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!