100 से ज्यादा पुलिस नाके : हुड़दंग मचाने वाले हो जाए सावधान

by

मनीमाजरा  24 मार्च :   चंडीगढ़ पुलिस ने होली पर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 24 और 25 मार्च को उपद्रवियों आदि पर नजर रखने के लिए पूरे दिन लगभग 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पूरे शहर में 102 पुलिस नाके लगेंगे जो मुख्य मार्ग और शहर के अंदर छोटे मार्ग पर लगाए जाएंगे।

                            एसएसपी कंवरदीप कौर ने शिक्षा संस्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत चीता मोटर साइकिल पुलिस गर्ल्स हॉस्टल, पंजाब यूनिवर्सिटी के आसपास पीसीआर वाहनों की गश्त तेज की जाएगी। एक सीमित वाहन क्षेत्र गेड़ी रूट पर सेक्टर 11/12 टी-प्वाइंट से छोटा चौक सेक्टर 9/10 चंडीगढ़ तक होगा। सुखना लेक, एलांते मॉल, सेक्टर 15, 11, 17, 22, 20 के व्यस्त बाजारों, हॉस्टल और अन्य संस्थानों में भी पर्याप्त पूलिस व्यवस्था की जा रही है।
शहर की सभी महत्वपूर्ण सड़कों, स्थानों, लाइट प्वाइंटों के पास शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए नाका लगाया जाएगा। कॉलोनियों और स्लम एरिया पर भी विशेष फोकस रखा जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़, गुंडागर्दी और शराब पीने पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इक से पटाखा आवाज निकालने वालों की खैर नहीं :   पंचकूला के सेक्टरों, गांवों और कालोनियों में होली पर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं। पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस हुड़दंग करने वालों के खिलाफ भी शिकंजा कसेगी और कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी। इसके अलावा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु ट्रैफिक के अलग-अलग नाके लगाये गये हैं। ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। बाइक से पटाखा आवाज निकालने वालों पर कड़ी निगरानी रहेगी। अगर कोई इस प्रकार की हरकत करता पाया गया तो उस पर तुरन्त मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई होगी । वहीं पार्षद ऊषा ने पुलिस को पत्र देकर राजीव कालोनी, इंदिरा कालोनी, बुढ़नपुर में होली पर हुड़दंग रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौली जागरां के साथ सटे इस इलाके में होली पर हुड़दंगी हुड़दंग करते हैं जिससे दिक्कत रहती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौजवानों की हार्ट अटैक से क्यों हो रही है अचानक मौत, पता चल गया असली कारण

आजकल आए दिन नौजवानों के हार्ट अटैक से मरने की खबर आ रही है. अखबार, टीवी, सोशल मीडिया पर हम आए दिन पढ़ते हैं कि स्कूल, कॉलेज, जिम, ऑफिस, डांस तो घर में हार्ट...
article-image
पंजाब

6 करोड़ 29 लाख 34 हजार की राशी आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत जिले में कुल 1234 लाभार्थियों के बैंक खातों में डाली गई : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 29 अगस्त: पंजाब सरकार की ओर से जरुरतमंद लड़कियों को शादी के मौके पर आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत दी जाती 51 हजार रुपए की वित्तिय सहायता जिले में कुल 1234 लाभार्थियों के बैंक...
article-image
पंजाब

कनाडा गई 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने सरकार से मांगी मदद

संगरूर: पंजाब के संगरूर की 24 वर्षीय युवती की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बता दें कि, मृतका की पहचान गांव मानकी (संगरूर) निवासी 24 वर्षीय अनु मालरा...
Translate »
error: Content is protected !!