10,000 रुपये रिश्वत : पंजाब पुलिस के एएसआई को किया विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार

by

फिरोजपुर : विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए फिरोजपुर जिले के सिटी जीरा थाने में तैनात एक एएसआई को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता संजीव कुमार ने विजिलेंस विभाग के थाना फिरोजपुर रेंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी एएसआई गुरदीप सिंह ने 26 अगस्त 2021 को सिटी थाना जीरा में आईपीसी की धारा 353, 186, 294, 506 और 149 अधीन दर्ज हुए विवाद के मामले में उसकी और उसके परिवार के सदस्यों की मदद करने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। एएसआई गुरदीप सिंह 23 जून 2023 को अपने भाई राजीव कुमार उर्फ मोनू की मामले में जमानत दिलाने के लिए 5000 रुपये की रिश्वत ली थी और अब 10,000 रुपये की और मांग कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एएसआई पहले 60 हजार रुपये रिश्वत ले चुका है। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगा कर एएसआई को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। इस संबंधी एएसआई खिलाफ थाना विजिलेंस फिरोजपुर रेंंज में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखबीर सिंह बादल का किसानों को आश्वासन : जमीन वापसी का वादा

बाबा बकाला – शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब के किसानों को आश्वासन दिया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वे आम आदमी पार्टी द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैलरी 2 लाख से ज्यादा : IGNOU की तरफ फैक्ल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से फैक्ल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी...
article-image
पंजाब

World AIDS Day Commemorated at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.29 ;₹: Under the directives of Honorable Deputy Commissioner Ashika Jain, IAS, Hoshiarpur, the District Drug De-addiction Rehabilitation Center, led by Dr. Swati Shihrmar, Deputy Medical Commissioner, and Dr. Jasleen Kaur, Medical Officer...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में बिजली संकट गहराया, थर्मल प्लांटों की कई यूनिटें बंद ; बढ़ते कटों से लोग परेशान

16,500 मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग, केंद्रीय पूल से 11,770 मेगावाट खरीदने की नौबत; ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे कट, शहरों में भी ट्रिपिंग चंडीगढ़। सतलुज ब्यास टाइम्स। पंजाब में बिजली की बढ़ती...
Translate »
error: Content is protected !!