101 फीट ऊंचे दो राष्ट्रीय झंडे बनेंगे होशियारपुर की शान : ब्रम शंकर जिम्पा

by

होशियारपुर, 11 सितंबर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि शहर की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए लगभग 21 लाख रुपये की लागत से 101 फीट ऊंचे दो राष्ट्रीय झंडे लगाए जा रहे हैं। आज प्रभात चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के काम की शुरुआत के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने और तिरंगे को हमेशा ऊंचा रखने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी के तहत शहीद भगत सिंह चौक पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का काम पहले से ही चल रहा है और जल्द ही ये दोनों झंडे होशियारपुर की शान बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तिरंगे की शान बनाए रखने और इसे ऊंचा रखने के लिए हमारे वीर जवानों ने कई बलिदान दिए हैं, कष्ट सहे हैं, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम इसकी शान बनाए रखें।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर में दो महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाने वाले ये तिरंगे विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभात चौक शहर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है, जहां से हिमाचल प्रदेश, जालंधर, पठानकोट और चंडीगढ़ जाने वाले लोग इस तिरंगे को देखेंगे। इसी प्रकार शहीदों की याद को ताजा रखने के लिए शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जा रहा तिरंगा हमारी आने वाली पीढ़ियों को शहीदों की विचारधारा और बलिदान की याद दिलाएगा।
इस मौके पर नगर निगम के मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, नगर निगम के सहायक कमिश्नर संदीप तिवारी, प्रदेश संयुक्त सचिव सतवंत सिंह सयाण, सुमेश सोनी, अमरजोत सैनी, महिला विंग अध्यक्ष मनजोत कौर, प्रो. बहादुर सिंह सुनेत के अलावा पार्षद व अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहनाज गिल ने पिता की पुलिस ने खोली पोल, कहा सिक्योरिटी पाने अपनाया कौन सा हथकंडा : शहनाज गिल के पिता ने कहा कि पुलिस द्वारा उनपर जो भी लगाए आरोप, बेसलेस

बिग बॉस फेम और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान ने जिंदा दबोचा अमेरिकी पायलट! : IRGC ने F-35 के उड़ा दिए परखच्चे

तेहरान: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ईरान के आसमान में अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराने का दावा किया था. इसके कुछ घंटों बाद दावा किया जा रहा है...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिला प्रशासन ने हीट वेव प्रबंधन के लिए 95 लाख रुपए की फंडिंग की हासिल

पंजाब का एकमात्र जिला जिसे प्राप्त हुई यह फंडिंग – डिप्टी कमिश्नर ने सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल व रैडक्रास सोसायटी टीम के प्रयासों की सराहना की – जलवायु परिवर्तन से निपटने में होशियारपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!