1010 बैलेट यूनिट, 888 कंट्रोल यूनिट तथा 1026 वीवीपैट मशीनों की गहन जांच : 1001 बैलेट यूनिट, 872 कंट्रोल यूनिट तथा 1016 वीवीपैट सही पाए गए

by

सोलन : भारत निर्वाचन आयोजित के निर्देशानुसार ज़िला सोलन में आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत ई.वी.एम तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं प्रथम स्तरीय जांच के नोडल अधिकारी अजय यादव तथा अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम सोलन डाॅ. प्रियंका चंद्रा की उपस्थिति में नगर निगम सोलन के सभागार में आयोजित की गई।
प्रथम स्तरीय जांच के दौरान 1010 बैलेट यूनिट, 888 कंट्रोल यूनिट तथा 1026 वीवीपैट मशीनों की गहन जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटिड बेंगलुरु से प्रतिनियुक्त पांच अभियंताओं द्वारा की गई। जांच में कुल 1001 बैलेट यूनिट, 872 कंट्रोल यूनिट तथा 1016 वीवीपैट सही पाए गए। जांच में 09 बैलेट यूनिट, 16 कंट्रोल यूनिट व 10 वीवीपैट यूनिट सही नहीं पाए गए।
जांच के दौरान कंट्रोल यूनिट के 05 प्रतिशत मशीनों (45 मशीनों) पर राजनीतिक दलों की उपस्थिति में माॅक पोल कर वीवीपैट की पर्चियों का मिलान भी किया गया, जिसे सही पाया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्धारित मशीनों पर एक कंट्रोल यूनिट के साथ चार बैलेट यूनिट जोड़कर लोड टेस्ट भी करवाया गया।
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि शिव दत्त ठाकुर, मंजुल अग्रवाल, कंचन राणा, शारदा, रुपेन्द्र कौर, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि चन्द्रकांत, मुन्नी लाल, संजीव सूद, नेहा ठाकुर, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि भरत ठाकुर, रीता ठाकुर, दीवान सिंह, बीएल गाजटा, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि राकेश बराड़ तथा राम रतन, तहसीलदार निर्वाचन राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान ठाकुर, अधीक्षक वी.आर.चौधरी, भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटिड बेंगलुरु के अभियंता नितेश कुमार उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौजवानों की हार्ट अटैक से क्यों हो रही है अचानक मौत, पता चल गया असली कारण

आजकल आए दिन नौजवानों के हार्ट अटैक से मरने की खबर आ रही है. अखबार, टीवी, सोशल मीडिया पर हम आए दिन पढ़ते हैं कि स्कूल, कॉलेज, जिम, ऑफिस, डांस तो घर में हार्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में 6 और 7 मार्च को होंगे अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन – SDM गिरीश समरा

सुंदरनगर, 1 मार्च 2024। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीपीएस रहे छह विधायक विधानसभा सदस्यता से दें इस्तीफा: सुरेश कश्यप

शिमला । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि सीपीएस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के बाद छह विधायकों को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। ये सीपीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाईपास के लिए बजट जारी करने पर सतपाल सत्ती ने कहा नितिन गडकरी को थैंक्स

ऊना  : दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से ऊना के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश में सड़क विस्तार...
Translate »
error: Content is protected !!