1020 नशीली गोलियों के साथ एक नेपाली को पकड़ा,मामला दर्ज

by

नंगल-  नंगल पुलिस ने प्रतिबंधित व नशीली गोलियों की सप्लाई देने की फिराक खड़े एक नेपाली को 1020 नशीली गोलियों के साथ काबू किया है। पुलिस ने कथित आरोपी पर मामला दर्ज कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली को एक व्यक्ति दाना मंडी व रेलवे लाइन के पास नशीली दवाईओं की डिलिवरी देने के लिए खड़ा है। एस.आई नवदीप कौर ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच कर कथित आरोपी को ग्रिफतार कर लिया। जिसके पास से 17पत्ते लोमोटिल कुल 1020 नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। कथित आरोपी पहिचान दीपक थापा उर्फ थापा पुत्र राम बहादुर वासी नेपाल जो के भलाण में किसी घर पर काम करता है।
मामले को देख रहें ए.एस.आई बलवीर सिंह ने कहा के आरोपी नेपाल का रहने वाला है। हमनें इसे कोर्ट में पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल किया है। बाकी यह भलांण में जिस में नौकरी करता था। उसने इसे कुत्तों की देखभाल के लिए रखा हुआ था। उसने इस नेपाली को काफी समय पहले काम से निकाल दिया था। क्योंकि  यह वहां चोरी करता पकड़ा गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 ग्राम हैरोइन सहित युवक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस दुआरा हिमाचल प्रदेश की सीमा पर लगाए नाम दौरान एक युवक से 10 ग्राम हैरोइन सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। सब इंस्पेक्टर कुदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ भाई-बहन गिरफ्तार : बहन के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं चार मामले

290 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला व युवक गिरफ्तार गढ़शंकर, 25 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने भाई बहन को 290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध...
article-image
पंजाब

राजपुरा थाना सिटी के SHO सस्पेंड : गोलीकांड मामले में लापरवाही का आरोप

राजपुरा : राजपुरा पुलिस विभाग में भी कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजपुरा थाना सिटी के SHO, किरपाल सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। गोलीकांड मामले...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिसकर्मी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी गोली : बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर कैंट थाने में तैनात एक मुलाजिम ने एक महिला मुलाजिम को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है। अभी तक मौत...
Translate »
error: Content is protected !!