105 साल पुराना ट्रैक्टर : 1.25 करोड़ रुपये में बिका

by

जालंधर :  शहर की पुरानी और खंडहर जैसी इमारत में वर्षों से पड़ा एक ट्रैक्टर अब करोड़ों में बिक गया है, जिसे लोग कबाड़ समझ रहे थे। वही ट्रैक्टर 1.25 करोड़ रुपये की कीमत में बेचा गया। यह 105 साल पुराना विंटेज मॉडल अब अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक मशहूर संग्रहालय में रखा जाएगा।

यह ट्रैक्टर जालंधर के भगत सिंह चौक के पास एक जर्जर इमारत में लंबे समय से खड़ा था। आसपास के लोगों को इसकी असली कीमत का अंदाजा भी नहीं था। विंटेज वाहनों के जानकार पुनीत वडेरा के मुताबिक, यह कोई साधारण ट्रैक्टर नहीं बल्कि बेहद दुर्लभ मॉडल है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है।

यह ट्रैक्टर साल 1921 में जर्मनी में बनाया गया था। इसका मॉडल लांज बुलडॉग एचएल-12 है, जो उस समय की उन्नत तकनीक का उदाहरण माना जाता है, जब इसकी नीलामी शुरू हुई तो मुंबई की एक कंपनी ने दो लाख रुपये से बोली लगाई। धीरे-धीरे बोली बढ़ती गई और 28 लाख रुपये तक पहुंच गई। लेकिन बाद में एक विदेशी कंपनी ने इसकी ऐतिहासिक अहमियत को देखते हुए 1.25 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर इसे खरीद लिया।

लांज बुलडॉग एचएल-12  :  लांज बुलडॉग एचएल-12 ट्रैक्टर में सिंगल सिलेंडर ‘हॉट-बल्ब’ इंजन लगा होता था। इसे चालू करने से पहले इंजन को काफी देर तक गर्म करना पड़ता था। उस दौर में यह तकनीक काफी खास मानी जाती थी। यह ट्रैक्टर कम रफ्तार पर भी ज्यादा ताकत और टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता था।

इसका उपयोग केवल खेती तक सीमित नहीं था। उस समय इसे पानी के पंप चलाने, अनाज पीसने की चक्की घुमाने और अन्य कृषि व ग्रामीण कामों में भी इस्तेमाल किया जाता था। मजबूत बनावट और दमदार इंजन के कारण यह किसानों के बीच काफी लोकप्रिय था।

आज यह ट्रैक्टर औद्योगिक विरासत और पुरानी तकनीक का एक अनमोल नमूना बन चुका है। जालंधर की एक खंडहर इमारत से निकलकर अब यह ऐतिहासिक मशीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं इस चुनाव को स्वीकार करती हूं : लेकिन उस जंग को नहीं जो इस अभियान को आगे बढ़ा रही थी – कमला हैरिस

नई दिल्‍ली । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस हार स्वीकार कर चुकी हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता सौंपने की बात कही है। मंगलवार को संपन्न...
article-image
पंजाब

प्राचीन डेरा गोसाईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया

नवांशहर /राहों/दलजीत अजनोहा : जिला नवांशहर के कस्बा राहों के मोहल्ला खोसला में स्थित प्राचीन डेरा गोसाईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के प्रमुख श्री महंत गंगानन्द पुरी...
article-image
पंजाब

आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए: जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

होशियारपुर, 08 मार्च:    डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंजाब के जिला जालंधर स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री...
article-image
पंजाब

15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये ड्रग मनी : दसवीं का छात्र पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा

अमृतसर : रामतीर्थ रोड पर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने नाके से एक 16 वर्षीय किशोर को 15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ पकड़ा है। उसके परिवार के...
Translate »
error: Content is protected !!