11वीं की छात्रा का शव बरामद : जिया पुल से ब्यास नदी में छलांग लगाने वाली

by

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में जिया पुल से ब्यास नदी में छलांग लगाने वाली निजी स्कूल की 11वीं की छात्रा का शव बरामद कर लिया है। छात्रा ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक भुंतर में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने मंगलवार शाम को जिया पुल से ब्यास नदी में छलांग लगा दी थी। पुलिस और रेस्क्यू टीम छात्रा की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार सुबह छात्रा के शव को रिवर राफ्टिंग की मदद से नदी से निकाला गया। छात्रा कुल्लू के मौहल में एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। छात्रा ने आत्महत्या क्यों कि इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल कुल्लू में नाबालिग का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रा चंबा जिले के पांगी क्षेत्र की रहने वाली थी और मौहल में अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। पुलिस ने मामला दर्जकर कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लाखों के गहने और कीमती सामान आग में हुआ राख : द्रंग की पंचायत कमांद के गाडनाल गांव में 15 कमरों का दो मंजिला मकान राख, 35 लोग हुए बेघर

एएम नाथ। जोगिंदरनगर : विधानसभा क्षेत्र द्रंग के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कमांद के गाडनाल में 15 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। जिसके चलते 35 लोग बेघर हो गए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

XEN सुरेंद्र धीमान का फूलों का गुलदस्ता देकर बीबीएमबी मजदूर भलाई संगठन, नंगल ने किया अभिनंदन

नंगल । बीबीएमबी मजदूर भलाई संगठन नंगल दुआरा अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता भवन निर्माण टाउनशिप मंडल  XEN टाउनशिप डिविजन का कार्यभार संभालने पर  सुरेंद्र धीमान को फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 व 25 अक्तूबर को जिला में रहेगा स्थानीय अवकाश

ऊना, 26 सितंबर: वर्ष 2022 के लिए जिला प्रशासन ऊना ने दो स्थानीय अवकाश निर्धारित कर दिए हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सोमवार 3 अक्तूबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की नई पहचान बनतीं हिम ईरा शाॅप्स : हुनर, आत्मनिर्भरता और हिमाचली अस्मिता की सशक्त कहानी*

एएम नाथ। कांगड़ा : कांगड़ा जिला इन दिनों एक नयी सामाजिक-आर्थिक क्रांति का साक्षी बन रहा है। हिम ईरा शाॅप्स ने महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त किया है, बल्कि स्थानीय उत्पादों...
Translate »
error: Content is protected !!