11वीं की छात्रा की हत्या : प्रेमी ने ही गला दबा कर की थी, तीन दोस्तों के जरिए शव खेतों में फिंकवाया

by

लुधियाना : स्कूल से पेपर देने के बाद घर जाते समय रास्ते से लापता हुई 11वीं की छात्रा आंचल की हत्या उसके प्रेमी ने ही गला दबा कर की थी। आरोपी बहला फुसला कर उसे अपने किराए के कमरे में ले गया। वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने छात्रा की गला दबा कर हत्या कर दी। उसके बाद अपने तीन दोस्तों के जरिए शव खेतों में फिंकवाया।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमके की फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने आंचल के प्रेमी गांव तापुर निवासी प्रेम पासवान, अजीत कुमार, विकास कुमार और नीरज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि आंचल डिविजन तीन के पास स्थित एक सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। उसके प्रेम पासवान के साथ प्रेम संबंध थे। प्रेम को शक था कि आंचल किसी अन्य युवक से भी बात करती है। जिस कारण उनका आपस में कई बार झगड़ा भी हुआ। इस बारे आंचल के परिवार वालों को भी शक हुआ था तो उन्होंने करीब 15 दिन पहले आंचल का फोन लेकर रख लिया था।
प्रेम और आंचल की बात नहीं हो पा रही थी तो प्रेम का शक ओर भी बढ़ता गया। वारदात वाले दिन प्रेम समराला चौक पर था तो उसे आंचल ऑटो
रिक्शा में बैठ घर के लिए निकली तो आरोपी प्रेम उसे रास्ते से ही बहला फुसला कर गांव ताजपुर अपने कमरे में ले गया। वहां दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो आरोपी प्रेम ने आंचल की गला दबा कर हत्या कर दी और हत्या के बाद आरोपी कमरे में शव छोड़ कर फरार हो गया। आंचल की हत्या करने के बाद आरोपी प्रेम ने अपने दोस्त अजीत कुमार, विकास कुमार और नीरज कुमार को इस बारे में बताया और उसे बचाने की फरियाद लगाई। आरोपियों ने प्लानिंग की कि आंचल का शव खेतों में फेंका जाएगा। इसके लिए अजीत ने अपने बाइक पर ही विकास के साथ मिल कर आंचल का शव सुबह करीब तीन बजे गांव भामियां कलां की भैणी कालोनी के खेतों में फेंक दिया, जबकि प्रेम और नीरज ने उसका बैग और अन्य सामान दूसरी जगह पर फेंक दिया।
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कई थ्योरियों पर काम किया है। इस हत्याकांड को सोल्व करने के लिए पुलिस ने कई टीमें तैयार की थी। पुलिस ने कई इलाकों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो आरोपी प्रेम के बारे में कुछ जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस के हाथ लीड लगी तो पुलिस ने कड़ी दर कड़ी जोड़ कर सभी आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने अजीत का बाइक भी बरामद कर लिया है और उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए है। बाकी सामान पुलिस बरामद करने में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वक्फ (संशोधन) विधेयक – 2024 की JPC बैठक में जोरदार हंगामा : विपक्षी दलों ने किया वॉकआउट

दिल्ली : वक्फ (संशोधन) विधेयक – 2024 पर विचार- विमर्श करने के लिए बुलाई गई जेपीसी की बैठक में सोमवार को भी जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्षी दलों के सांसदों ने आरोप लगाया कि बैठक...
article-image
पंजाब

21वें महिंदर सिंह गिल यादगारी मेडिकल कैंप में 4000 से अधिक मरीजों की जांच की – मलविंदर सिंह कंग ने गांव की डिस्पेंसरी के लिए 5 लाख रुपये ग्रांट देने की घोषणा की

गढ़शंकर, 9 मार्च : माता सुरजीत कौर जी के आशीर्वाद से कनाडा निवासी समाजसेवी हरगुरचेत सिंह गिल और बलदीप सिंह गिल कनाडा ने अपने पिता स्वर्गीय महिंदर सिंह गिल की स्मृति में अकालगढ़ गांव...
article-image
पंजाब

आयुष्मान मित्र नितिन शर्मा को बढ़िया सेवाए प्रदान के लिए किया गया सम्मानित

गढ़शंकर :सिवल अस्पताल गढ़शंकर में एसएमओ डॉक्टर रमन कुमार की निगरानी में चल रहे आयुष्मान सेहत बीमा योजना के अधीन बढ़िया सेवाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान मित्र नितिन शर्मा को प्रदेश सरकार द्वारा...
article-image
पंजाब

बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच टकराव : पटवारी-कानूनगो को बनाया बंदी; झड़प में DSP का हाथ टूटा

बठिंडा :  बठिंडा के गांव जिओंद में सोमवार को किसानों व पुलिस के बीच टकराव हो गया जिसमें एक डीएसपी की बाजू टूट गई तथा कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासनिक अधिकारी यहां जमीन...
Translate »
error: Content is protected !!