11 जुलाई तक जिला चंबा में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान : उपायुक्त

by

चंबा, 10 जुलाई :जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने 11 जुलाई तक जिला के समस्त सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए हैं ।
जारी आदेश में कहा गया है कि लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत जनहित में सुरक्षा कारणों के चलते आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30(2) iii के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते जिला चंबा के कई स्थानों में सड़कों के अवरूद्ध होने के अलावा भूस्खलन जैसी घटनाएं हुई हैं।
स्कूली बच्चों, प्रशिक्षुओं और स्टाफ की सुरक्षा के मद्देनजर समस्त सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र तथा आंगनवाड़ियों को 11 जलाई को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर में मासिक धर्म के विषय पर जागरूकता अभियान “अपराजिता मैं चम्बा की” के तहत एक दिवसीय शिविर का किया आयोजन

एएम नाथ (भरमौर) : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर में बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर जिला चम्बा के सौजन्य से जिला प्रशासन चंबा द्बारा मासिक धर्म के विषय पर जागरूकता अभियान “अपराजिता मैं चम्बा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगर दोषी भी है तो घर नहीं गिराया जा सकता : बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट भड़क गया

नई दिल्ली : देशभर में आरोपियों पर बुलडोजर से हो रही कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट भड़क गया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि सिर्फ आरोपी होने के आधार पर किसी के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिक्स मैराथन में कर्नाटक ने मारी बाजी : कजाकिस्तान ने दूसरा और उत्तराखंड-बी ने तीसरा स्थान हासिल किया

नादौन 04 नवंबर। एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिलाओं एवं पुरुषों की मिक्स मैराथन स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें कर्नाटक की टीम विजेता रही। जबकि, कजाकिस्तान ने दूसरा और उत्तराखंड-बी ने तीसरा स्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष अभियान के तहत 636 राजस्व मामलों का किया समाधान : DC मुकेश रेपसवाल

विशेष राजस्व लोक अदालत से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 13 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना केंद्र चम्बा के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!