11 महीने बाद मां ने ढूंढ निकाले बेटे के कातिल : पटियाला में बेरहमी से कर दी थी ट्रक ड्राइवर की हत्या

by

राजपुरा। राजपुरा के गुरु नानक नगर नलास रोड निवासी 28 वर्षीय पुष्प कुमार के कत्ल के आरोपितों का 11 महीने बाद सुराग लगा है। कत्ल के इन दोनों आरोपितों की पहचान युवक की मां ने खुद की और पुलिस को जानकारी दी।

मां चंचल के बयानों के आधार पर शनिवार रात को पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों कणिया निवासी बाबू अमर चंद कालोनी व सागर निवासी रोशन कालोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कत्ल हुए युवक की मां चंचल के बयानों पर केस दर्ज हुआ है। चंचल ने बताया कि उनका एक बेटा व एक बेटी थी। पुष्प कुमार ट्रक ड्राइवर था और अविवाहित था। चार सितंबर को वह सुबह के समय काम पर गया था और फिर शाम के समय लौट आया। शाम को वह बाइक पर किसी दोस्त के साथ चला गया था, लेकिन लौटा नहीं।

अगले दिन पांच सितंबर को उसका शव सरकारी अस्पताल राजपुरा में मिला। हादसे के चलते मौत होने की बात कहते हुए उसका पोस्टमार्टम करवाया गया।

बाद में उन्हें पता चला कि पुष्प कुमार किसी युवक के साथ बाइक पर गया था, जिन्होंने उसका कत्ल किया है। चंचल ने बताया कि बेटा किसी से झगड़ा तक नहीं करता था। ऐसे में किसी से उसकी दुश्मनी का पता नहीं चला था।

जब बेटे का शव देखा तो उसकी एक आंख तक नहीं थी। सदमे की वजह से मौके पर कुछ पता नहीं लगा था, लेकिन बाद में गौर किया तो पता चला कि किसी ने उसकी आंख में नुकीली वस्तु मारी है, जिस वजह से कत्ल होने के आरोप में पुलिस को शिकायत दी थी।

बाद में खुद ही उसके दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी, जिन्होंने बताया कि घटना वाली शाम उक्त युवक पुष्प को बुलाकर ले गए थे। बाइक में तेल डलवाने के बहाने उसे सुनसान एरिया में ले गए थे, जिसके बाद अगले दिन उसका शव ही मिला था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर में 13वां सारागढ़ी दिवस मनाया

गढ़शंकर।  द एक्स सर्विसमेन वेलफेयर सोसाइटी  गढ़शंकर ने बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के सहयोग से गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर में 13वां सारागढ़ी दिवस मनाया। जिसमें प्रसिद्ध पंथ ढाडी कश्मीर सिंह कादर...
article-image
पंजाब

BSF की बड़ी कारवाई : भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन, हेरोइन और पिस्तौल का जखीरा जब्त

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के प्रयासों को नाकाम करते हुए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पंजाब फ्रंटियर ने ड्रोन, हेरोइन, हथियार और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद की है। बीएसएफ की सतर्कता और...
article-image
पंजाब

बिजली विभाग ने लोगों को 66 केवी लाइनों के नीचे पेड़-पौधे न लगाने तथा उसारी न करने की अपील की

गढ़शंकर, 7 मई: सहायक कार्यकारी इंजीनियर की.एल. मेंटीनेंस उपमंडल नवांशहर ने लोगों से अपील की कि नवांशहर स्थित हल्का कार्यालय के अंतर्गत आने वाली 66 केवी लाइनों के पास किसी भी प्रकार के पेड़-पौधे...
article-image
पंजाब

BPEO को शिक्षा मंत्री ने किया सस्पेंड : टीचर्स को नोटिस जारी.

लूधियाना : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लुधियाना जिले के माछीवाड़ा के ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (BPEO) को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बैंस ने माछीवाड़ा के इंदिरा कॉलोनी...
Translate »
error: Content is protected !!