11 माह की बच्ची कोरोना पॉजिटिव : निमोनिया के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज में थी भर्ती

by
एएम नाथ। कांगड़ा :  कुछ समय पहले पूरी दुनियां को कोरोना बीमारी ने हिला कर रख दिया था, कोरोना की बजह से लाखों लोगों की जाने चली गई थी। अब कोरोना के लंबा अरसा बीत जाने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में कोरोना का मरीज  मिला है। यहां 11 माह की बच्ची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना की पुष्टि बच्ची के सैंपल की जांच के बाद हुई है।
इस समय बच्ची टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पुराना कांगड़ा के वार्ड नंबर दो की इस बच्ची को निमोनिया के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज जांच के लिए लाया गया था। जांच के लिए 20 फरवरी की रात को बच्ची के सैंपल लिए गए, जिसके बाद बच्ची में कोरोना पाया गया। इस बात का पता लगाने के लिए की बच्ची में वायरस कहां से आया इसके लिए बच्ची के परिजनों के लिए सैंपल लिए गए, लेकिन परिजनों में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 11 माह की बच्ची की अब स्वस्थ है। बच्ची में कोरोना वायरस कहां से आया है स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच में जुटा है।
सैंपल की रिपोर्ट जांच के लिए भी भेजी गई है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्ची में कोरोना का कौन सा वेरियंट पाया गया है। आपको बता दें कि जब कोरोना फेला था उस समय प्रदेश में कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला भी जिला कांगड़ा में ही आया था। वहीं कोरोना के कारण हुई मौत भी सबसे पहले जिला कांगड़ा में ही दर्ज की गई थी। सबसे बड़ा जिला होने के कारण कांगड़ा कोरोना की बजह से सबसे अधिक प्रभावित हुआ था।
इस मामले की पुष्टि करते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के एमएस डॉ. मोहन ने बताया कि 20 फरवरी को बच्ची में कोरोना वायरस पाया गया था। बच्ची कांगड़ा के वार्ड नंबर दो की निवासी है। बच्ची को निमोनिया के चलते टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, फिलहाल उसका वहां उपचार चल रहा है और बच्ची अभी फिलहाल स्वस्थ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा 25 दिसंबर को मनाएगी सुशासन दिवस, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस – सुमीत शर्मा

रोहित जसवाल। हमीरपुर : भाजपा प्रदेश मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र संयोजक सुमीत शर्मा ने जानकारी दी कि पार्टी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल घुमारवीं और सीएचसी भराड़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक: सुविधाओं के विस्तार के लिए एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव स्वीकृत

मंत्री राजेश धर्मानी बोले राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रोहित भदसाली।  घुमारवीं, 21 नवंबर :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के तहत स्मारिका में प्रकाशन के लिए डिजिटल फोटोग्राफ  तथा  रचनाएं आमंत्रित

एएम नाथ। चंबा, 17 जुलाई :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के तहत  मेला आयोजन समिति द्वारा स्मारिका में प्रकाशन के लिए डिजिटल फोटोग्राफ  तथा रचनाओं को आमंत्रित किया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मेला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा माफिया को कड़ी चेतावनी – सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी : मुख्यमंत्री

हेल्थ सर्विस और मेडिकल कॉलेज काडर होगा अलग-अलगः मुख्यमंत्री कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के नूरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आर्या राजकीय स्नातक महाविद्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!