11.60 करोड़ की संपत्ति सीज़ : होशियारपुर के टांडा के दो भाइयों पर बड़ी कार्रवाई

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सरकार की युद्ध नशियों विरुद्ध मुहिम के तहत जिला होशियारपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। टांडा के वार्ड नंबर 8 के निवासी दो भाइयों की ₹11 करोड़ 60 लाख की संपत्ति सीज कर दी गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि दोनों आरोपियों – राजिंदर सिंह और चैनदीप सिंह पुत्र चरण सिंह – के खिलाफ वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कड़ी कार्रवाई की गई है।

सीज की गई संपत्ति की कुल कीमत ₹11 करोड़ 60 लाख आंकी गई है। इस मौके पर थाना टांडा के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह नागरा तथा उनकी पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।

यह कार्रवाई नशा तस्करों पर सरकार की सख्ती और कानून का कड़ा रुख दर्शाती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल कुमार ने बिलासपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभाला

रोहित जसवाल।  बिलासपुर, 29 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश कैडर के 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी राहुल कुमार ने सोमवार शाम को जिला बिलासपुर के उपायुक्त (DC) के पद का कार्यभार संभाल लिया।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैकटर ट्राली पलटने से दो की मौत, सात गंभीर घायल, सभी गांव हाजीपुर के : टाहलीवाल में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, पीर निगाहा जा रहे थे

 ट्रैकटर ट्राली पलटने से दो की मौत, सात गंभीर घाय टाहलीवाल जिला ऊना के पास हुई दुर्घटन। संस गढ़शंकर – मंगलवार को बजे गढ़शंकर के गांव हाजीपुर से ट्रैकटर ट्राली पर सवार होकर लंगर...
article-image
पंजाब

शहीद किसान दर्शन सिंह गढ़ी मटों के परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता भेंट

गढ़शंकर – कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर चल रहे संघर्ष में लगातार सातवीं बार शामिल हुए गांव गढ़ी मटों के किसान दर्शन सिंह पांगली की बीते 3 अप्रैल को तबीयत...
article-image
पंजाब

दीपक कुमार दीपू का देहांत : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी के नौजवान पुत्र दीपक कुमार का देहांत

गढ़शंकर । श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और समाजसेवी पवन कुमार हैप्पी भाजी तथा उनके परिवार को उस समय गहरा आघात लगा जब उनका पुत्र दीपक कुमार दीपू का देहांत हो...
Translate »
error: Content is protected !!