11 छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के बाद : सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा 4 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न की घटना आई सामने

by

जोगेंद्रनगर :  शिमला जिले के चौपाल के एक स्कूल में 11 छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के एक दिन बाद मंडी जिले के जोगेंद्रनगर क्षेत्र की लडभड़ोल तहसील के एक सरकारी स्कूल के केंद्रीय मुख्य शिक्षक द्वारा चार नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है।  पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। पीड़ित चौथी, पांचवीं और छठी कक्षा की छात्राएं हैं। 51 वर्षीय केंद्रीय मुख्य शिक्षक के विरुद्ध शिक्षा विभाग ने भी जांच बैठा दी है।

कोर्ट में छात्राओं के होंगे बयान दर्ज :  छात्राओं के बयान न्यायालय के समक्ष कलमबद्ध करवाए जाएंगे। आरोपित मुख्य शिक्षक पिछले वर्ष से छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। वह स्कूल में 2021 से तैनात है। छात्राएं अभिभावकों को भी आपबीती बताने से डरती रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम गुम्मा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

ग्रामीण क्षेत्र में टैलेंट की कोई कमी नहीं – रोहित ठाकुर शिमला 03 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और इस टैलेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग के विकास खंड चुराग में अंतिम चरण में 84.26 प्रतिशत हुआ मतदान

एएम नाथ। करसोग, 30 मई : पंचायती राज चुनाव-2026 के अंतिम चरण में करसोग के विकास खंड चुराग में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 84.26 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल घोटाले पर सिरमौर भाजपा ने डिप्टी सीएम से मांगा इस्तीफा

नाहन, 4 जनवरी । हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का खुलासा होने के बाद सिरमौर जिला के भाजपा नेताओं ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, उसकी बेटी को मरा समझ खाई में फेंका, जानिए क्या है ‘रोंगटे’ खड़े कर देने वाली पूरी घटना

करणपुर घाटी में युवती का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई. आरोपियों ने युवती की हत्या कर शव खाई मे फेंक दिया. आरोपियों ने मृतक महिला की बेटी से भी मारपीट...
Translate »
error: Content is protected !!